Wrestlers Protest: '15 घिनौने आरोपों वाला सांसद PM के सुरक्षा कवच में महफूज', राहुल गांधी ने साधा निशाना
कुश्ती संघ के अध्यक्ष (WFI) और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक महीने से लगातार पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके इस हालातों का जिम्मेदार राहुल गांधी ने पीएम मोदी को ठहराया है।

कुश्ती संघ के अध्यक्ष (WFI) और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर कार्रवाई की मांग को लेकर पहलवानों का प्रदर्शन एक महीने से जारी है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवान धरने पर बैठे हैं। बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते गिरफ्तारी की मांग की गई है। पहलवानों का समर्थन पश्चिम बंगाल की सीएम, किसान नेता नरेश टिकैत और कांग्रेस लगातार कर रही है। शुक्रवार को पहलवानों के समर्थन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 25 अंतरराष्ट्रीय मेडल लाने वाली बेटियां आज सड़कों पर न्याय की गुहार लगा रहीं हैं।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 2 FIR में यौन शोषण के 15 घिनौने आरोपों वाला सांसद प्रधानमंत्री के 'सुरक्षा कवच' में महफूज है। बेटियों के इन हालात की जिम्मेदार मोदी सरकार है। आपको बता दें कि बीती 28 मई को भी राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार को घेरा था। उन्होंने बीजेपी को अहंकारी राजा की संज्ञा दी थी। कहा था कि अहंकारी राजा लगातार पहलवानों की आवाज कुचल रहा है।
क्यों राहुल गांधी ने की अहंकारी राजा से तुलना?
दरअसल, बीती 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई संसद की सौगात दी। इसी दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने नई संसद की ओर कूच किया। इस दौरान पुलिस ने बल का प्रयोग कर पहलवानों का खदेड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल ने निंदा व्यक्त की थी। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे अहंकारी राजा का कहर बताया था। कहा था कि अहंकारी राजा जनता की आवाज कुचल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications