पीएम मोदी के बयान पर अब राहुल गांधी का ठेठ बनारसी अंदाज में पलटवार, पेपर लीक मामले पर ऐसे घेरा

Rahul Gandhi targets PM Modi: अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान वाराणसी पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर बवाल मचा हुआ है। शुक्रवार को पीएम मोदी ने राहुल गांधी के नशेड़ी वाले बयान पर जमकर हमला बोला।

वहीं अब राहुल गांधी ने पीएम मोदी के वार पर पलटवार करते एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक की घटना का जिक्र करते हुए ट्वीट किया और पीएम मोदी पर ठेठ बनारसी अंदाज में तंज कसा।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में युवाओं के प्रदर्शन का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, "लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक पुलिस भर्ती पेपर लीक को लेकर युवा सड़कों पर हैं। और वहां से मात्र 100 किमी दूर वाराणसी में प्रधानमंत्री युवाओं के नाम पर युवाओं को ही बरगला रहे हैं। ठेठ बनारसी अंदाज में कहें तो मोदी जी 'नानी को ननिहाल का हाल सुना रहे हैं'।"

जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा?

वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी ने राहुल गांधी के शराबी वाले बयान पर पीएम मोदी शनिवार को बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि, "दशकों के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण ने यूपी को विकास में पीछे रखा। पहले की सरकारों ने यूपी को बीमारू राज्य बनाया, यहां के नौजवानों से उनका भविष्य छीना आज जब यूपी बदल रहा तब ये परिवारवादी क्या कह रहे हैं?"

पीएम मोदी ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि "कांग्रेस के युवराज का कहना है कि काशी के नौजवान, यूपी के नौजवान नशेड़ी हैं। जिनके अपने होश ठिकाने नहीं हैं, वो यूपी के, मेरी काशी के बच्चों को नशेड़ी कह रहे हैं। मोदी को गाली देते-देते तो इन्होंने 2 दशक बिता दिए और अब ईश्वर रूपी जनता-जनार्दन पर, यूपी के नौजवानों पर ही ये लोग अपनी निराशा निकाल रहे हैं। अरे घोर परिवारवादियों... काशी का, यूपी का नौजवान तो विकसित यूपी बनाने में जुटा है, अपना समृद्ध भविष्य लिखने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+