'PM के नए प्रयोग से देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य दोनों खतरे में', अग्निपथ योजना पर राहुल गांधी

नई दिल्ली, 24 जुलाई: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं। बेरोजगार, महंगाई और रुपए की गिरती कीमतों पर राहुल गांधी बीजेपी सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं। वहीं अब उन्होंने एक बार फिर केंद्र के नए सेना भर्ती मॉडल 'अग्निपथ योजना' को निशाना साधा है। रविवार को राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की प्रयोगशाला के इस एक्सपेरिमेंट की वजह से देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य खतरे में है।

Recommended Video

      Agnipath Scheme: 'Agniveer' पर Rahul Gandhi ने PM Modi से फिर किए सवाल | वनइंडिया हिंदी *Politics
      rahul gandhi

      राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा,"60,000 सैनिक हर साल रिटायर होते हैं, उनमें से सिर्फ 3000 को सरकारी नौकरी मिल रही है। 4 साल के ठेके पर हजारों की संख्या में रिटायर होने वाले अग्निवीरों का भविष्य क्या होगा? प्रधानमंत्री की प्रयोगशाला के इस नए एक्सपेरिमेंट से देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य दोनों खतरे में हैं।

      राहुल गांधी का अग्रिवीरों पर यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब देशभर में रविवार को अग्निपथ योजना के तहत एयरफोर्स के लिए भर्ती परीक्षा हो रही है। आपको बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत साढ़े 17 साल से 21 साल तक के उम्र वाले युवाओं को सेना में चार वर्ष के लिए भर्ती करने की नई स्कीम लागू की गई है, जिनमें से चयनित 25 फीसदी युवा ही सेना में आगे की नौकरी जारी कर पाएंगे। बचे हुए अग्निवीरों को एक निश्चित फंड देकर रिटायर कर दिया जाएगा। ऐसे युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा।

      एनडीए को बताया 'नो डाटा अवेलेबल' सरकार

      इससे पहले राहुल गांधी ने एनडीए सरकार को 'नो डाटा अवेलेबल' सरकार करार दिया। उन्होंने कहा था कि 'नो डाटा अवेलेबल' (एनडीए) सरकार चाहती है कि आप विश्वास करें:

      • ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई
      • आंदोलन में कोई किसान नहीं मरा
      • कोई भी प्रवासी पैदल चलने में नहीं मरा
      • किसी की भी मॉब लिंचिंग नहीं हुई
      • किसी पत्रकार को गिरफ्तार नहीं किया गया

      कोई डाटा नहीं, कोई जवाब नहीं, कोई जवाबदेही नहीं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+