'कोविड से 4.8 लाख नहीं 47 लाख मौतें हुईं', रिपोर्ट शेयर कर राहुल बोले- साइंस झूठ नहीं बोलता, PM मोदी बोलते हैं

नई दिल्ली, 06 मई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में कोरोना से हुई मौतों को लेकर केंद्र सरकार के आंकड़ों को झूठा बताया है। राहुल ने ट्विटर पर एक रिपोर्ट साझा करते हुए साइंस झूठ नहीं बोल सकती, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी झूठ बोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि 47 लाख भारतीय की कोरोना महामारी से मौत हुई, ना कि 4.8 लाख। जैसा कि सरकार दावा कर रही है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि जिन्होंने अपनों को खोया है, उनका सम्मान करें। सभी को 4 लाख रुपए का मुआवजा देकर उनकी मदद करें। बता दें, राहुल गांधी ने WHO की एक रिपोर्ट साझा की है, जिसमें कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े दिए गए हैं।

Recommended Video

    WHO के Corona Death के आंकड़े को लेकर Rahul Gandhi ने Modi सरकार को घेरा | वनइंडिया हिंदी
    rahul gandhi targets center over death due to covid pandemic says Science does not LIE Modi does

    LIC IPO को लेकर भी राहुल गांधी ने किया था ट्वीट

    इससे पहले राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर भारतीय जीवन बीमा निगम का मूल्यांकन कम करके आंकने का आरोप लगाया था। उन्होंने पूछा कि भारत की सबसे मूल्यवान संपदा को 'कौड़ियों के दाम' पर क्यों बेचा जा रहा है। सरकारी स्वामित्व वाले एलआईसी के आईपीओ बुधवार को खुदरा और संस्थागत निवेशकों के अंशदान के लिए खोले गए। आईपीओ नौ मई (सोमवार) को बंद होगा। राहुल ने एक ट्वीट में कहा, ''13.94 लाख कर्मचारी, 30 करोड़ पॉलिसीधारक, 39 लाख करोड़ की संपत्ति, शेयरधारकों को मिलने वाले रिटर्न के लिहाज से दुनिया की नंबर एक कंपनी. इसके बावजूद मोदी सरकार ने एलआईसी की कीमत कम तय की।''

    पेंशन को लेकर भी मोदी सरकार को घेरा

    राहुल गांधी ने मोदी सरकार को रिटायर्ड सैनिकों की पेंशन के मामले पर भी घेरा था। कांग्रेस नेता ने हिन्दुस्तान टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट को साझा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सैनिकों और देश का अपमान कर रही है। ट्विटर पर राहुल गांधी ने लिखा, "One Rank, One Pension के धोखे के बाद अब मोदी सरकार 'All Rank, NO Pension' की नीति अपना रही है... सैनिकों का अपमान देश का अपमान है... सरकार को पूर्व सैनिकों की पेंशन जल्द से जल्द देनी चाहिए...।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+