वैक्सीन की किल्लत को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना कहा- जुलाई गया, लेकिन वैक्सीन की कमी नहीं गई

नई दिल्ली, अगस्त 01। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के खतरे के बीच देश में वैक्सीन की किल्लत जारी है, जिसको लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वैक्सीन की कमी को लेकर एकबार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। रविवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि जुलाई का महीना चला गया है, लेकिन वैक्सीन की कमी नहीं गई। आपको बता दें कि राहुल गांधी इस ट्वीट के साथ अपने उस पुराने ट्वीट को कोट किया है, जो उन्होंने 2 जुलाई को किया था। राहुल गांधी ने अपने पुराने ट्वीट में कहा था कि जुलाई आ गया है, लेकिन वैक्सीन नहीं आई।

Recommended Video

    Coronavirus India: Vaccine shortage को लेकर Rahul Gandhi का Modi govt पर वार | वनइंडिया हिंदी
    Rahul gandhi

    मई-जून के मुकाबले जुलाई में लगी अधिक वैक्सीन

    आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने जुलाई में वैक्सीन की कमी को दूर करने की बात कही थी। साथ ही ये भी दावा किया था कि जुलाई के आखिर तक 50 करोड़ नागरिकों को वैक्सीन लगाई जाएगी, लेकिन मंगलवार को सरकार ने इस दावे को खारिज कर दिया था। हालांकि सरकार ने कहा था कि जुलाई तक कुल 51.60 करोड़ डोज जरूर लगा दी जाएगी। हालांकि अगर आंकड़े देखें तो ये पता चलता है कि मई और जून के मुकाबले जुलाई में टीका लगने की संख्या में इजाफा हुआ है। जुलाई में रिकॉर्ड 13 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+