राहुल गांधी बोले- पीएम मोदी की झूठी छवि के लिए मंत्री कुछ भी बोलने को मजबूर

राहुल गांधी बोले- पीएम की झूठी छवि के लिए किसी भी विभाग का मंत्री किसी भी विषय पर बोलने को मजबूर पीएम की झूठी छवि के लिए मंत्री कुछ भी बोलने को मजबूर

नई दिल्ली, 29 मई: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोरोना संक्रमण और टीकाकरण को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर लगातार कड़ी टिप्पणियां की हैं। जिसके बाद बीते दो दिनों में कई केंद्रीय मंत्रियों ने प्रेस वार्ता करके और सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। जिसके बाद आज राहुल ने भी इसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि सिर्फ पीएम की छवि बनाने के लिए कोई भी मंत्री कुछ भी कह रहा है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi का निशाना, कहा PM Modi की झूठी छवि के लिए मंत्री कुछ भी बोलने को मजबूर | वनइंडिया हिंदी
    rahul gandhi target narendra modi says all ministers only work for PM image

    राहुल गांधी ने शनिवार शाम को किए अपने ट्वीट में लिखा है- 'पीएम की झूठी छवि के लिए किसी भी विभाग का मंत्री किसी भी विषय पर कुछ भी बोलने के लिए मजबूर है।' जाहिर है कि राहुल ने सीधे तौर पर किसी मंत्री का नाम नहीं लिया है लेकिन साफ है कि उनका इशारा हाल के दिनों में रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावडेकर, डॉ हर्षवर्धन जैसे केंद्र के मंत्रियों की ओर से आए बयानों पर ये ट्वीट किया है।

    राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपनी प्रेस वार्ता में कहा था कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को आज तक कोरोना समझ में ही नहीं आया है। भारत में कोविड की दूसरी लहर के पीछे एक बड़ी वजह प्रधानमंत्री की 'नौटंकी' है। कई दूसरे बड़े सवाल भी केंद्र की सरकार पर राहुल ने उठाए।

    राहुल की प्रेस वार्ता के बाद केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब तक वैक्सीन क्यों नहीं ली है, इसका जवाब दें ना कि वो केंद्र की नीति पर सवाल उठाएं। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि प्रधानमंत्री देश की जनता के साथ कोविड का सामना कर रहे हैं लेकिन राहुल गांधी ऐसे प्रयासों के लिए नौटंकी शब्द का उपयोग करते हैं। ये देश और जनता का अपमान है। कई दूसरे मंंत्रियों ने भी राहुल पर कमेंट किया। जिसके बाद आज राहुल का ये ट्वीट आया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+