भाजपा सांसद ने उठाया चीन की हिंसा का मामला तो राहुल बोले- पीएम मोदी का चुप रहना शर्मनाक

भाजपा सांसद ने उठाया चीन की हिंसा का मामला तो राहुल बोले-

नई दिल्ली, 3 फरवरी: अरुणाचल प्रदेश के भाजपा सांसद तापिर गाओ ने सीमा पर चीन की ओर से आम लोगों के साथ हिंसा किए जाने की बात कही है। जिसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इस मामले को उठाया है। भाजपा सांसद के बयान का हवाला देते हुए राहुल ने कहा है कि चीनहमारे नागरिकों को उठाकर उनके साथ मारपीट कर रहा है लेकिन पीएम मोदी इस ओर से आंख बंद किए बैठे हैं।

rahu

Recommended Video

    Arunachal से BJP MP Tapir Gao के बयान पर Rahul Gandhi ने PM को घेरा | वनइंडिया हिंदी

    राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्विटर पर वन इंडिया की खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस खबर में अरुणाचल के भाजपा सांसद तापिर गाओ के उस बयान को छापा गया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि चीन सीमा के इस ओर आकर आम लोगों का अपहरण कर लेता है। ऐसे में सरकार को इसका समाधान निकालना चाहिए। राहुल ने इस खबर को शेयर करते हुए लिखा है- 'चीन ने पहले हमारे देश की ज़मीन पर कब्ज़ा किया और अब हमारे नागरिकों का अपहरण व टॉर्चर कर रहा है। मोदी जी चुपचाप अच्छे दिनों का इंतज़ार कर रहे हैं। शर्मनाक!'

    क्या कहा है बीजेपी सांसद ने

    अरुणाचल प्रदेश के भाजपा सांसद तापिर गाओ ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए और चीन की सेना के पास मिले मिराम टैरॉन के साथ ज्यादती का मुद्दा उठाया। तापिर गाओ ने कहा कि लापता हुए मिराम टैरॉन को चीनी सेना ने बुरी तरह से पीटा और बिजली के झटके दिए। यह एक गंभीर मामला है। गाओ ने कहा कि बात केवल मिराम टैरोन तक सीमित नहीं है। चीन सीमा से लगे इलाकों में घने जंगल हैं, जहां घुसपैठ करते हुए चीनी सैनिक हमारे लोगों का अपहरण कर लेते हैं। जब हमारे लोग शिकार और जड़ी-बूटियों को इकट्ठा करने के लिए जाते हैं तो उनके साथ अक्सर ही चीनी सेना की ओर से ये घटनाएं होती हैं। अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले से एक अंडरग्राउंड संगठन ने तीन मजदूरों का अपहरण कर लिया। इनमें से एक को रिहा कर दिया गया, लेकिन दो अभी भी कैद में हैं। मैं केंद्र सरकार से इस मुद्दे को चीन के संबंधित अधिकारियों के सामने उठाने और इस विवाद का हल निकालने की अपील करता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+