राहुल गांधी बोले रेल बजट की जगह शुरु हो किसान बजट

कानपुर। एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने रेल बजट को अलग से पेश करने की प्रथा को खत्म करने का फैसला लिया है तो दूसरी तरफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रेल बजट की जगह किसान बजट शुरु किए जाने का सुझाव दिया है।

rahul gandhi

यूपी में गांधी परिवार दिखाएगा अपना दम, पीके ने तैयार किया मास्टर प्लान

शुरु किया जाए किसान बजट

कानपुर देहात में किसान यात्रा विकास यात्रा के दौरान किसानों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर सरकार रेल बजट बंद करना चाहती है तो मेरा सुझाव है कि इस साल से किसान बजट शुरु किया जाए।

क्या है यूपी में कांग्रेस की रणनीति, आखिर क्यों किसानों के मुद्दे को उठा रहे हैं राहुल

सिर्फ उद्योगपतियों को दिया जा रहा पैसा

किसानों से बात करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो पैसा सरकार उद्योगपतियों को दे रही है अगर वही पैसा किसानों को दे दे तो लाखों किसानों के बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर और वकील बन सकते हैं।

माया के हाथी ने काशीराम को भी खा लिया

राहुल गांधी ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा के चुनाव चिन्ह हाथी पर चुटकी ली उन्होंने कहा कि हाथी ने पैसा तो खाया ही,कांशीराम जी को भी खा गया, उनके काम करने के तरीके को भी खा गया।

झूठ बोलते हैं प्रधानमंत्री

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम जब बोलते हैं झूठ ही बोलते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म में ये नहीं लिखा है कि किसी को लड़ाना चाहिए। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी हिंदुस्तानियों के बीच में जहर घोलते हैं, वह लोगों को आपस में लड़ाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+