हरियाणा में कांग्रेस के नए उम्मीदवारों पर माथापच्ची शुरू

Rahul Gandhi
चंडीगढ़। हरियाणा की सत्तारूढ़ कांग्रेस को अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव के लिए लोकसभा की 10 में से लगभग आधी सीटों पर नए उम्मीदवारों का चुनाव करना पड़ेगा। कांग्रेस ने 2009 में 10 में से नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार इसे जीत दोहराने का मौका कोई नहीं देना चाहता। वहीं मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को भरोसा है कि पार्टी सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को राज्यसभा से संसद भेजे जाने पर उनकी अंबाला लोकसभा की रिक्त पड़ी सीट पर कांग्रेस को नए उम्मीदवार का चुनाव करना है। सैलजा 2004 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। मार्च 2005 से राज्य में सत्ता पर काबिज कांग्रेस को गुड़गांव और हिसार से भी नए नाम घोषित करने हैं। इन सीटों से नए और जीतने वाले दावेदार को चुनना कांग्रेस के लिए आसान काम नहीं है।

गुड़गांव में कांग्रेस के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह हैं और उन्होंने हाल ही में घोषणा की थी कि वह पार्टी छोड़ देंगे और इसलिए पार्टी को यहां से नया चेहरा खोजना है। हुड्डा सरकार के आलोचक रहे सिंह ने राबर्ट वाड्रा से जुड़े विवादित जमीन सौदा मामले पर भी सवाल उठाया था। ऐसे संकेत हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं।

गुड़गांव सीट पर मुकाबला रोमांचक होने की संभावना है, यहां से आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। इधर, कांग्रेस हिसार से नया उम्मीदवार तलाश रही है। पिछले उप चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे थे और उनकी जमानत राशि भी जब्त हो गई थी। यह सत्तारूढ़ कांग्रेस और हुड्डा के लिए शर्मनाक बात थी।

यह सीट हरियाणा जनहित कांग्रेस (एचजेसी) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई ने जीती थी। 2009 में भजनलाल इससे सांसद चुने गए थे और यह अकेली सीट है जिस पर कांग्रेस का कब्जा नहीं हो पाया है।

कांग्रेस में ऐसी खबर है कि यह कम से कम दो सीटों पर अपने उम्मीदवार बदलेगी। इनमें से एक करनाल की सीट शामिल है। इसके अतिरिक्त हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा (रोहतक), श्रुति चौधरी (भिवानी-महेंद्रगढ़), उद्योग पति नवीन जिदल (कुरुक्षेत्र), अशोक तनवर (सिरसा) और अवतार सिंह भडाना (फरीदाबाद) अपनी सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+