बेरोजगार युवाओं को मिला राहुल गांधी का साथ, मोदी सरकार के खिलाफ शुरू किया नया कैंपेन

नई दिल्ली: मार्च में कोरोना के कहर को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था। जिससे अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई और जीडीपी दर -23 पहुंच गई। केंद्र सरकार इसे एक्ट ऑफ गॉड बता रही है, तो वहीं विपक्षी दल कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था और जीएसटी को लेकर मोर्चा खोल दिया है। साथ ही एक ऑनलाइन कैंपेन भी शुरू किया है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi का एक और ट्वीट, बोले- Modi Government ने युवाओं का भविष्य कुचल दिया | वनइंडिया हिंदी
    rahul

    राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर #SpeakUpForJobs नाम से कैंपेन शुरू किया है। इसके तहत उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया। जिसमें कहा गया कि मोदी सरकार ने बिना सोचे समझे लॉकलाउन लागू कर दिया। जिस वजह से अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई और जीडीपी ग्रोथ रेट में 23 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही लाखों लोगों की नौकरियां गईं, साथ ही छोटे मध्यम व्यापार तबाह हो गए। ऐसे में हम मांग करते हैं कि केंद्र सरकार बेरोजगार युवाओं और गरीबों को तुरंत न्याय दे, यानी 12 महीने के लिए प्रतिमाह 6000 रुपये दे।

    वीडिया में कहा गया कि केंद्र सरकार संस्थाओं का निजीकरण और नौकरियों में कटौती बंद करे। साथ ही जो पद खाली पड़े हैं, वो तत्काल भरे जाएं। सरकार को चाहिए कि रोजगार बढ़ाने के लिए वो नीतियों में संशोधन और MSME का समर्थन करे। राहुल गांधी ने देश के युवाओं से #SpeakUpForJobs से जुड़ने की अपील की है।

    कोरोना को लेकर निशाना
    राहुल गांधी ने बुधवार को भी एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अचानक किया गया लॉकडाउन असंगठित वर्ग के लिए मृत्युदंड जैसा साबित हुआ। वादा था 21 दिन में कोरोना खत्म करने का, लेकिन खत्म किए करोड़ों रोजगार और छोटे उद्योग। राहुल गांधी के मुताबिक कोरोना के नाम पर जो किया वो असंगठित क्षेत्र पर तीसरा वार था क्योंकि गरीब लोग रोज कमाते रोज खाते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+