राहुल ने कहा कि विपक्ष गरीबों के सपनें पूरे ही नहीं होने देना चाहता

जयपुर। राजस्‍थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के सिलसिले में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो तरह की विचार धाराएं हैं, जिसमें से एक कांग्रेस की है और दूसरी विपक्ष की और विपक्ष चाहता ही नहीं है कि गरीब सपने देखें या उनके सपने पूरे हों। राहुल ने कहा कि विपक्ष चाहता है कि सत्‍ता की ताकत मात्र कुछ लोगों तक ही सीमित होकर रह जाये, कुछ पांच सौ, हजार लोग तरक्‍की करें, लेकिन हम चाहते हैं कि एक गरीब किसान का बेटा पाइलेट बने हवाई जहाज उड़ाये।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस सरकार चाहती है कि देश में पुल बने, सड़क बनें और रेल लाइन बनें पर विपक्ष गरीबों के बारे में नहीं सोंचता है, पिछले दिनों जब हमने गरीबों का पेट भरने के लिए खाद्य सुरक्षा बिल लाने की बात की तो विपक्ष ने संसद में हंगामा किया। संसद नहीं चलने दी। हमने किसानों की भूमि को बचाने के लिए, भूमि का अधिग्रहण होने पर उचित कीमत दिलाने के लिए भूमि अधिग्रहण लाने की बात की पर विपक्ष ने इन सभी बातों का विरोध किया। राहुल ने दोहराया कि पहले आम आदमी का नारा था कि 'आधी रोटी खाएंगे, कांग्रेस को वापस लाएंगे लेकिन अब ये बदल गया है, अब आम आदमी का कहना है कि भर पेट खाना खाएंगे और कांग्रेस को वापस लाएंगे और ये सब खाद्य सुरक्षा बिल से ही संभव हो सकता है।

Rahul Gandhi in Rajasthan rally

राहुल गांधी ने राज्‍य में कांग्रेस शासन की तारीफ करते हुए कहा कि आज राजस्‍थान में पहले से तीन गुना ज्‍यादा बिजली का उत्‍पादन हो रहा है। खाद्य सुरक्षा बिल आने के बाद लोगों को खाना मिलेगा। उन्‍होने भाजपा की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा नेता चाहते हैं कि आज भी गरीब और आम आदमी वैसा ही बना रहे लेकिन हम चाहते हैं कि आम आदमी का सपना साकार हो।

रैली में राहुल के भाषण के समय प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद थे, जिसमें मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+