'हकीकत सामने आ गई', शेयर बाजार में भारी गिरावट, राहुल गांधी ने कसा पीएम मोदी पर तंज
Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की आर्थिक "मायाजाल" का पर्दाफाश कर दिया है। शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद राहुल गांधी ने कहा कि भारत को अब ये हकीकत स्वीकार करनी होगी कि हमारे पास एक मजबूत, उत्पादन-आधारित अर्थव्यवस्था बनाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, "ट्रंप ने भ्रम की परत हटा दी है। अब हकीकत सामने आ रही है। पीएम मोदी कहीं नजर नहीं आ रहे। भारत को सच्चाई स्वीकार करनी होगी - हमारे पास अब एक मज़बूत, प्रोडक्शन-बेस्ड इकॉनमी बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।"

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन और अन्य देशों के खिलाफ टैरिफ (शुल्क) लगाने के फैसले का असर वैश्विक बाजारों पर साफ नजर आया। भारत में भी शेयर बाजार बुरी तरह हिल गया।
- BSE सेंसेक्स 2,226.79 अंक यानी 2.95% गिरकर 73,137.90 पर बंद हुआ। दिन के दौरान ये 3,939.68 अंक यानी 5.22% तक लुढ़का।
- NSE निफ्टी 742.85 अंक यानी 3.24% गिरकर 22,161.60 पर बंद हुआ। दिन में यह 1,160.8 अंक यानी 5.06% तक गिरा।
एशियाई और यूरोपीय बाजारों में भी भारी गिरावट
- हांगकांग का हैंग सैंग इंडेक्स 13% से ज़्यादा गिर गया।
- टोक्यो का निक्केई 225 लगभग 8% लुढ़का।
- शंघाई का SSE कंपोज़िट 7% से ज़्यादा टूटा।
- दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5% से नीचे आ गया।
- यूरोपीय बाजारों में भी 6% तक की गिरावट दर्ज की गई।
पटना में राहुल गांधी ने दोबारा किया ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया
पटना में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति की नीतियों ने शेयर बाजार को नीचे गिरा दिया है। देश के 1% से भी कम लोग हैं जिनका पैसा शेयर बाजार में लगा है, इसका मतलब है कि ये क्षेत्र आम लोगों के लिए नहीं है। इसमें अपार कमाई होती है, लेकिन फायदा आम जनता तक नहीं पहुंचता।"












Click it and Unblock the Notifications