Rahul Gandhi ने समझाया 'हिंदुत्व' का मतलब, पोस्ट पर आई रिएक्शन की बाढ़
Rahul Gandhi Hinduism post: हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सत्यम शिवम सुंदरम लिखा है। हिंदुत्व की विचारधारा को लेकर राहुल ने अपने पोस्ट में काफी कुछ लिखा है। ऐसे में पोस्ट शेयर होने के बाद इसमें सोशल मीडिया रिएक्शन्स की मानो बाढ़ सी आ गई।
पोस्ट शेयर करते हुए राहुल ने कैप्शन में लिखा- सत्यम शिवम सुंदरम...एक हिंदू अपने अस्तित्व में समस्त चराचर को करुणा और गरिमा के साथ उदारतापूर्वक आत्मसात करता है, क्योंकि वह जानता है कि जीवनरूपी इस महासागर में हम सब डूब-उतर रहे हैं। निर्बल की रक्षा का कर्तव्य ही उसका धर्म है।

इसके अल्वा राहुल ने एक तस्वीर भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर शेयर की है, जिसमें लिखा है कि एक हिंदू में अपने भय को गहनता में देखने और उसे स्वीकार करने का साहस होता है। जीवन की यात्रा में वो भयरूपी शत्रु को मित्र में बदलना सीखता है। भय उस पर कभी हावी नहीं हो पाता वरन घनिष्ठ सखा बनकर उसे आगे की राह दिखाता है। एक हिंदू का आत्म इतना कमजोर नहीं होता कि वो अपने भय के वश में आकर किसी किस्म के क्रोध, घृणा या प्रतिहिंसा का माध्यम बन जाए।
लेख में आगे कहा गया कि हिंदू सभी प्राणियों से प्रेम करता है। वो जानता है कि इस महासागर में तैरने के सबके अपने रास्ते और तरीके हैं। सबको अपनी राह पर चलने का अधिकार है और वो सभी रास्तों से प्रेम भी करता है सबका आदर करता है और उनकी उपस्थिति को बिल्कुल अपना मानकर ही स्वीकार करता है।
देखते ही देखते राहुल गांधी के इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने कहा कि राहुल जी, देश में नफ़रत का ज़हर खोलने का काम भाजपा और आरएसएस ने किया हैं..भाजपा और आरएसएस की विचारधारा ने जाति समुदाय और धर्म के नाम पर उनकी भावनायें भड़काकर इतना ज़हर घोल दिया कि अपने ही देश के नागरिक असुरक्षित महसूस करने लग गये हैं..देश में जाति समुदाय और धर्म में सामाजिक सद्भाव बना रहे..इसके लिए सामाजिक संगठनों को आगे आना होगा..हमने कल जयपुर में इसकी शुरुआत कर दी हैं..यदि भाजपा और आरएसएस के लोग कहीं भी दंगा फ़साद करने की ज़रा भी कोशिश करेंगे तों इनको मुँह की खानी पड़ेगी..
एक और यूजर ने कहा कि हिंदी इतनी करेक्ट लिखी, इसकी तो उम्मीद ही नहीं थी। एक ने राहुल को बहरूबिया बताते हुए कहा कि सनातन धर्म खत्म करने वालों के साथ पार्टी करने वाला, पिछले पंद्रह दिन से हिंदुओं को ओबीसी, एससी, एसटी, में बांटने के बाद आज दुग्गल जी अचानक से "सत्यम शिवम् सुंदरम" करने लगा है - भाई, जयराम रमेश, ऐसा ही ट्वीट लिखो को इसके पर्सनेलिटी और कर्म को सूट करे।












Click it and Unblock the Notifications