पीएम मोदी के 'घर' से राहुल गांधी फूकेंगे 2019 लोकसभा चुनाव का बिगुल, जानिए क्या है प्लान
नई दिल्लीः साल 2019 लोकसभा चुनाव के लिए अभी एक साल भी नहीं बचा है और राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी करनी शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात से लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी- पीएम नरेंद्र मोदी के गृहराज्य (गुजरात) से चुनाव अभियान की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 77 विधानसभा सीटों पर कब्जा किया था
पिछले गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 77 विधानसभा सीटों पर कब्जा किया था। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनावी अभियान की शुरुआत 11 और 15 जुलाई को एक रैली के साथ हो सकती है।

गुजरात से लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी
साल 2017 के गुजरात के विधानसभा चुनाव के तहत राहुल गांधी ने सूबे में काफी यात्राएं की थी। इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने 77 सीटें हासिल की थी। कांग्रेस ने कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन का श्रेय राहुल गांधी की इन्हीं यात्राओं को दिया था। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में साल 2012 में कांग्रेस पार्टी को 54 सीटें मिली थी, जो 2017 में बढ़कर 77 हो गई।

गुजरात में कई रैलियां करेंगे राहुल गांधी
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी साल 2019 के लोकसभा चुनाव से गुजरात के जूनागढ़, राजकोट और भावनगर जिलों का दौरा करेंगे। इन इलाकों में कांग्रेस पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि राहुल गांधी ने इलाकों में रैली करें।












Click it and Unblock the Notifications