कांग्रेस अध्यक्ष राहुल 17 दिसंबर को देंगे पार्टी नेताओं-सांसदों को डिनर पार्टी! जानिए क्या है प्लान
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 14 दिसंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है। लेकिन इस चरण से ठीक पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक अच्छी खबर मिल सोमवार को राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज ही नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था और सिर्फ राहुल गांधी ने ही नामांकन किया था। आजतक की एक खबर के मुताबिक 17 दिसंबर को राहुल गांधी सभी कांग्रेस नेताओं और पार्टी सांसदों के लिए एक डिनर का आयोजन कर सकते हैं। विस्तार से जानिए।

राहुल गांधी सभी नेताओं से खुलकर चर्चा करना चाहते हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी 17 दिसंबर को इसलिए डिनर पार्टी का आयोजन करना चाह रहे हैं क्योंकि अध्यक्ष पद संभालने से पहले सभी नेताओं से खुलकर चर्चा करना चाहते हैं। आपको बता दें कि राहुल ने 4 दिसंबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। नामांकन के दौरान राहुल की ओर से दाखिल किए गए सभी 89 सेट सही पाए गए हैं।

16 दिसंबर के बाद कोई शुभ कार्य नहीं
इससे पहले खबर थी कि राहुल गांधी 14 दिसंबर को आधिकारिक रूप से अध्यक्ष पद संभालेंगे। लेकिन इस पर फैसला नहीं हो सका। क्योंकि 14 तारीख को गुजरात में दूसरे चरण के लिए वोटिंग है इसलिए कुछ नेताओं ने इस दिन ताजपोशी का विरोध किया। इसके अलावा कुछ नेताओं का तर्क था कि चूंकि 16 तारीख से खरमास लग रहा है और हिंदू परंपरा में इस समय शुभ काम नहीं किए जाते है। इसलिए पर संशय बरकरार था।

इलेक्शन नहीं सिलेक्शन है- शहजाद पूनावाला
आपको बता दें कि अध्यक्ष पद चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी के रिश्तेदार शहजाद पूनावाला ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि यह इलेक्शन नहीं सिलेक्शन है। जिसके बाद उनके ही भाई तहसीन पूनावाला ने उनसे संबंध तोड़ दिए थे, कांग्रेस नेताओं ने भी इस बयान को ज्यादा तवज्जों ना देने की बात कही थी। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में एक रैली के दौरान शहजाद की तारीफ की थी।












Click it and Unblock the Notifications