भाषण पर जवाब देने के लिये राहुल ने चुनाव आयोग से मांगी 7 दिन की मोहलत

निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को राहुल गांधी को उन भाषणों के लिए नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्होंने भाजपा पर सांप्रदायिक घृणा फैलाने का आरोप लगाया था और साथ ही मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों के इंटर-सर्विसिज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के संपर्क में होने का दावा किया था।
आयोग ने नोटिस में कहा कि गांधी की 23 अक्टूबर को चुरू और 24 अक्टूबर को इंदौर में दिया गया भाषण पहली नजर में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उनसे सोमवार तक जवाब देने को कहा गया था कि क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोग से की गई शिकायत के बाद राहुल को नोटिस जारी किया गया। अपनी विज्ञप्ति में आयोग ने कहा कि उसने राहुल गांधी की सीडी देखी है और उस पर व्यापक विचार विमर्श किया है। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications