'बस बम गिराओ और दूसरे को मार दो', राहुल गांधी का ग्लोबल पॉलिटिक्स पर बड़ा बयान, बताया भारत की ताकत किसमें?
Rahul Gandhi News: केरल के कोल्लम में आयोजित महात्मा गांधी-श्री नारायण गुरु एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय राजनीति और दुनिया की मौजूदा स्थिति पर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि असली ताकत हथियारों या सत्ता से नहीं, बल्कि सच और अहिंसा से आती है।
राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा, "अंग्रेजों के पास फोर्स थी लेकिन पावर नहीं थी। गांधी जी के पास फोर्स नहीं थी लेकिन उनके पास सच था, इसलिए उनके पास असली शक्ति थी।" उन्होंने महात्मा गांधी और नारायण गुरु (Narayan Guru) का उदाहरण देते हुए कहा कि बिना ताकत और धन के भी व्यक्ति समाज में सबसे शक्तिशाली हो सकता है।

ग्लोबल पॉलिटिक्स पर क्या बोले राहुल गांधी?
भारतीय राजनीति पर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "आज की लड़ाई भी कुछ ऐसी ही है। एक तरफ सच, विनम्रता और अहिंसा है। दूसरी तरफ गुस्सा, हिंसा, नफरत और अहंकार है। उनके पास फोर्स हो सकती है लेकिन असली पावर नहीं है।"
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भी चिंता जताते हुए उन्होंने कहा, "आज राजनीति और अंतरराष्ट्रीय रिश्तों में लोग ज्ञान से दूर और अंधेरे की ओर भाग रहे हैं। किसी को समझने की कोशिश नहीं होती, बस बम गिराओ और दूसरे को मार दो।" राहुल गांधी ने कहा कि भारत की असली आत्मा अहिंसा और सत्य के विचार पर टिकी हुई है।
उन्होंने कहा, "नारायण गुरु के पास न ताकत थी, न अपार धन, लेकिन वे केरल के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति थे। उनकी शक्ति का अंदाजा इस बात से लगाइए कि 100 साल बाद भी पूरा राजनीतिक वर्ग उन्हें याद करने यहां आया है।"












Click it and Unblock the Notifications