जब राहुल ने अपने कार्यकर्ताओं को रोका, कहा- मुर्दाबाद के नारे RSS-BJP के लोग लगाते हैं हम नहीं

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Odisha में PM Modi को दिया ये बड़ा चैलेंज | वनइंडिया हिंदी

    राउऱकेला। संसद में पीएम नरेंद्र मोदी को गले लगाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी है कि वे 'मोदी मुर्दाबाद' के नारे ना लगाएं। उन्होंने कहा कि राफेल मुद्दे के बाद प्रधानमंत्री 'हताश' नजर आते हैं। दरअसल ओडिशा में जनसभा के दौरान जब गांधी ने नरेंद्र मोदी का नाम लिया तब कांग्रेस कार्यकर्ता एक सुर में 'मुर्दाबाद' चिल्लाने लगे। इस पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ये शब्द (मुर्दाबाद) भाजपा/आरएसएस के लोग इस्तेमाल करते हैं।

     हम कांग्रेसवाले इन शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते

    हम कांग्रेसवाले इन शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते

    राहुल गांधी ने कहा कि, हम कांग्रेसवाले इन शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते, क्योंकि हम प्रेम और स्नेह में विश्वास करते हैं। गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्यार और स्नेह के साथ भाजपा पर जीत हासिल करने के लिए कहा है। यही कांग्रेस का आधार है। उन्होंने कहा,नरेंद्र मोदी चारों तरफ से घिर गये हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि कांग्रेस ओडिशा में बीजू जनता दल को भी हराने के लिए इसी प्यार का इस्तेमाल करेगी।

    नरेंद्र मोदी अब सभी से घिर गये हैं

    नरेंद्र मोदी अब सभी से घिर गये हैं

    राहुल ने कहा कि, वह जहां कहीं भी देखते हैं उन्हें राफेल, किसान, मजदूर और महिलाएं नजर आती हैं। नरेंद्र मोदी अब सभी से घिर गये हैं। उनके चेहरे पर, मूड और हाव-भाव में बदलाव आया है। हमने नफरत से ऐसा नहीं किया है। हमने प्यार से उनसे सवाल किया। हमने प्रेम के रास्ते से ऐसा किया। हम उन्हें हरायेंगे। राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी कहते हैं स्मार्ट सिटी बनाऊंगा, राउरकेला स्मार्ट सिटी बन गया? जहां जाते हैं सिर्फ झूठ बोलते हैं।

    प्रधानमंत्री के खिलाफ गुस्सा है नफरत है

    इससे पहले 2018 में राहुल गांधी ने सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन में बोलते हुए कहा था कि, आप सोंचोगे कि प्रधानमंत्री के खिलाफ गुस्सा है नफरत है। मैं बीजेपी और आरएसएस का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे कांग्रेस का मतलब समझाया है। राहुल गांधी ने कहा कि 'आपके अंदर मेरे लिए नफरत है। आपके अंदर मेरे लिए गुस्सा है। आपके लिए मैं पप्पू हूं। आप अलग-अलग गाली दे सकते हो। लेकिन आपके लिए मेरे दिल में इतना सा भी गुस्सा नहीं है।' गांधी ने कहा कि 'मैं कांग्रेस हूं और इस भावना ने देश को बनाया है। इस भावना और प्यार को मैं आपके अंदर से निकालूंगा। और आप सबको कांग्रेस में बदलूंगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+