राहुल गांधी ने IIT और IIM का जिक्र करने के लिए सुषमा स्वराज को कहा धन्यवाद

नई दिल्ली। सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उसे खूब खरी खोटी सुनाई। जिस तरह से उन्होंने पाकिस्तान पर हमला बोला है, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उनकी तारीफ की है। हालांकि, राहुल गांधी का तारीफ करने का अदांज तंज से भरा हुआ था।

राहुल गांधी ने IIT और IIM का जिक्र करने के लिए सुषमा स्वराज को कहा धन्यवाद

क्या कहा राहुल गांधी ने?
सुषमा स्वराज ने भारत के आईआईटी और आईआईएम का जिक्र करते हुए पाकिस्तान में पैदा हो रहे आतंकवाद पर हमला बोला। इसी की तारीफ करते हुए राहुल गांधी ने सुषमा स्वराज की तारीफ की। उन्होंने एक ट्वीट करते कहा- सुषमा जी, आखिर आपने आईआईटी और आईआईएम स्थापित करने के कांग्रेस के शानदार विज को मान्यता दी, इसके लिए आपका धन्यवाद। ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। कुछ लोग राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनकी बुराई भी कर रहे हैं।

क्या कहा था सुषमा स्वराज ने?
सुषमा स्वराज ने कहा था कि जहां एक ओर आजादी के बाद से भारत डॉक्टर और इंजीनियर पैदा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान आतंकवादी और जिहादी पैदा कर रहा है। वह बोलीं कि भारत ने आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थान बनाए हैं, जबकि पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन पैदा किए।

ये है इसका सियासी पहलू
सुषमा स्वराज का आईआईटी और आईआईएम का जिक्र करना इसलिए भी कांग्रेस के हक में जाता है, क्योंकि देश के सभी आईआईटी और आईआईएम की स्थापना कांग्रेस की सरकार में ही हुई। आपको बता दें कि भाजपा हमेशा यही कहती है कि उनकी सरकार कांग्रेस सरकार के 60 सालों को भरने में लगी है, जिसमें काफी वक्त लग जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+