राहुल गांधी ने बोला पीएम मोदी पर हमला, कहा- देश में बढ़ती बेरोजगारी 'मोदी मेड डिजास्टर' है

Recommended Video

    Rahul Gandhi का PM Modi पर वार, कहा देश में बढ़ती बेरोजगारी मोदी मेड डिजास्टर है । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मोदी सरकार ने विपक्षी दलों से सहयोग से जीएसटी को लागू तो कर दिया, लेकिन इसके लागू होने के बाद से ही कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रही है। यह भी माना जा रहा है कि नोटबंदी और जीएसटी की वजह से ही देश की जीडीपी में गिरावट आई है। जीएसटी पर एक कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी को बदलना होगा और इसें पूरी तरह से रिफॉर्म करना होगा। राहुल गांधी ने कहा कि जो जीएसटी 28 फीसदी है, उसे घटाकर 18 फीसदी करना चाहिए। हम इस टैक्स में बदलाव करेंगे और इसे सरल बनाएंगे।

    राहुल गांधी ने बोला पीएम मोदी पर हमला, कहा- देश में बढ़ती बेरोजगारी 'मोदी मेड डिजास्टर' है

    आपको बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स भी कह चुके हैं। जीएसटी को उन्होंने सिर्फ अविश्वास बढ़ाने वाला कह दिया है और कहा है कि जीएसटी टैक्स टेरेरिज्म को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है और बेरोजगारी बढ़ गई है। वह बोले कि यह एमएमडी यानी मोदी मेड डिजास्टर है। पीएम को लगा कि देश का हर नागरिक चोर है। राहुल बोले कि 8 नवंबर को नोटबंदी की बरसी है। 500 और 1000 रुपए के नोट की बरसी है।

    राहुल गांधी ने कहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल देश की अर्थव्यवस्था के सीने में दो गोलियां मारकर उसे मार दिया। यहां पर राहुल गांधी ने दो गोलियां की तुलना मोदी सरकार के नोट बैन और जीएसटी के फैसलों से की है। राहुल गांधी ने कहा- कमांडोज जब किसी बंधक को छुड़ाते हैं तो उस स्थिति में वह आतंकियों को टारगेट करके लगातार दो गोलियां सीने में मारते हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह बच न सके। ठीक उसी तरह पीएम मोदी और उनकी सरकार ने हमारी इकोनॉमी के दिल में लगातार दो गोलियां मारी हैं। पहली गोली नोटबंदी और दूसरी गोली जीएसटी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों ने छोटे और मध्यम वर्ग के कारोबारियों को घुटने पर ला दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+