सोनभद्र नरसंहार: मृतकों के परिजनों से मिलने जा रहीं प्रियंका की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी

सोनभद्र: प्रियंका की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल

Recommended Video

    Sonbhadra: Priyanka Gandhi को हिरासत में लिए जाने पर भड़के Rahul Gandhi | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र में हिरासत में लिए जाने को सत्ता का गलत इस्तेमाल कहा है। प्रियंका शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भूमाफियाओं की गोलीबारी में मारे गए 10 आदिवासियों के परिवारों से मिलने पहुंचीं। वाराणसी में घायलों के परिजनों से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाते वक्त 25 किलोमीटर पहले नारायण पुलिस चौकी पर प्रशासन ने रोका लिया और हिरासत में ले लिया। राहुल ने इसको लेकर ट्वीट किया है।

    rahul gandhi says Priyanka gandhi arrest in Sonbhadra UP is illegal

    राहुल ने अपने ट्वीट में कहा है कि सोनभद्र में प्रियंका की गिरफ्तारी गैरकानूनी है। दस आदिवासियों को बुरी तरह से कत्ल कर दिया गया, प्रियंका उनके परिवारों से मिलने जा रही हैं तो उनको भाजपा सरकार रोक रही है। ये सब ठीक नहीं है।

    वहीं पुलिस के रोके जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे किस कानून के तहत रोका जा रहा है, पुलिस ये बताने को तैयार नहीं है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने आधे धंटे तक सड़क पर बैठकर धरना भी दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया है।

    17 जुलाई को सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के मूर्तिया गांव में आदिवासियों की जमीन कब्जाने को लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर आए कई सौं लोगों ने गांव के लोगों पर गोलियां बरसा दी थीं। करीब 100 एकड़ जमीन के लिए ये खूनी तांडव हुआ, इसे एक आईएएस अधिकारी ने अपनी संस्था के नाम करा लिया था। जिसके बाद उसने जमीन यज्ञ दत्त को बेच दी। खरीदी थी, लेकिन गांव वाले इस जमीन पर कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं थे। बुधवार दोपहर को ग्राम प्रधान यज्ञ दत्त के लोग 15 से 20 ट्रैक्टर में भरकर आए और उन्होंने गांव वालों पर हमला कर दिया। गोली लगने से 10 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+