राहुल का मोदी पर तंज, प्रधानमंत्री राफेल एग्जाम छोड़कर पंजाब भागे
Recommended Video

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी को घेरने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। वह लगातार पीएम मोदी पर हमले कर रहे हैं। अब राहुल ने पीएम मोदी के पंजाब दौरे को लेकर तंज कसा है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री संसद और अपना ओपन बुक राफेल एग्जाम छोड़ भाग गए और आज पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों को लेक्चर देने गए हैं। यहीं नहीं राहुल ने छात्रों को पीएम मोदी से 4 सवाल पूछने के लिए भी कहा है।

प्रधानमंत्री जी तो लवली यूनिवर्सिटी भाग गए
राहुल ने पीएम मोदी के पंजाब दौरे को लेकर एक बाद एक कई ट्वीट किए। राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि, ऐसा लगता है कि हमारे पीएम संसद और अपना ओपन बुक राफेल एग्जाम छोड़ भाग गए और आज पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों को लेक्चर देने गए हैं। मैं वहां के छात्रों से सम्मानपूर्वक अनुरोध करता हूं कि उनसे मेरे द्वारा कल पूछे गए 4 प्रश्नों के जवाब देने के लिए कहें। इसके साथ ही राहुल ने पीएम मोदी से पूछने के लिए चार सवाल भी ट्वीट किए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब के जालंधर में मौजूद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में हिस्सा लेना है। इसके अलावा वह गुरदासपुर में एक चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे।

कल, प्रधानमंत्री संसद में 'ओपन बुक राफेल सौदा परीक्षा' का सामना करेंगे
कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा था, 'कल, प्रधानमंत्री संसद में 'ओपन बुक राफेल सौदा परीक्षा' का सामना करेंगे। परीक्षा के प्रश्न ये हैं:
Q1: 126 की जगह 36 विमानों की जरूरत क्यों?
Q2: 560 करोड़ रुपए प्रति विमान की जगह 1600 करोड़ रुपए क्यों?
Q4: 'एचएएल' की जगह 'एए' क्यों? क्या वह (मोदी) आएंगे या प्रतिनिधि भेजेंगे?'
तीसरे सवाल को लेकर ट्रोल हुए राहुल गांधी
राहुल गांधी ने जब प्रधानमंत्री के लिए सवाल ट्वीट किए तो उन्होंने पहले, दूसरे सवाल के बाद सीधे चौथा सवाल ट्वीट किया और तीसरा सवाल भूल गए. जिसपर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें ट्रोल किया, हालांकि बाद में राहुल गांधी ने तीसरा सवाल भी लिखा। अगले ट्वीट में राहुल ने लिखा कि, मिसिंग प्रश्न-3, मैंने प्रश्न 3 को रोका था, क्योंकि मैडम स्पीकर ने कहा था कि, कोई गोवा टेप के बारे में बात नहीं करेगा! लेकिन मिसिंग प्रश्न 3 राफेल की तरह ही विवादास्पद था) सार्वजनिक मांग पर- मोदी जी, कृपया हमें बताइए कि पर्रिकर जी राफेल फाइल अपने बेडरूम में क्यों रखते हैं और इसमें क्या है?












Click it and Unblock the Notifications