राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- आपको तो ट्यूशन की जरूरत है

नई दिल्ली, 14 दिसंबर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर कड़ा हमला बोला है। राहुल ने कहा है कि मौजूदा सरकार को लोकतंत्र का महत्व नहीं पता है। उनको इसको सीखने की जरूरत है। राहुल गांधी ने कहा है कि लोकतंत्र में किस तरह से विपक्ष को सुना जाए, इसके लिए मोदी सरकार को ट्यूशन लेना चाहिए।

मोदी

कांग्रेस के पू्र्व अध्यक्ष राहुल ने मंगलवार सुबह किए ट्वीट में लिखा है- लोकतंत्र में बहस व असहमति का महत्व- इस विषय में मोदी सरकार को ट्यूशन की ज़रूरत है। राहुल ने डेमोक्रेसी हैशटैग के साथ ये ट्वीट किया है। बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्षी सांसदों की ओर से लगातार ये कहा जा रहा है कि संसद में उनकी बात को सरकार सुन नहीं रही है। 12 सांसदों के निलंबन मामले पर लगातार विपक्ष ने कामकाज बाधित भी किया है। इसी बीच राहुल का ये ट्वीट आया है।

राहुल लगातार भाजपा पर हमलावर

राहुल गांधी विपक्ष के उन नेताओं में शामिल हैं, जो लगातार पीएम नरेंद्र मोदी और मौजूदा सरकार पर हमलावर हैं। हाल ही में राजस्थान की राजधानी जयपुर में 'महंगाई हटाओ रैली' में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा को सांप्रदायिक राजनीति करने वाली पार्टी बताया था। उन्होंने कहा था कि महात्मा गांधी ने पूरी जिंदगी सच को ढूंढने बीता दी और अंत में एक हिंदुत्ववादी ने उनकी छाती में तीन गोली मारी। हिंदुत्ववादी अपनी पूरी जिंदगी सत्ता को खोजने में लगा देता है उसको सत्य से कुछ लेना देना नहीं है उसे सिर्फ सत्ता चाहिए और उसके लिए वो कुछ भी कर देगा। राहुल ने कहा कि हिंदू और हिंदुत्ववादी शब्द एक नहीं है, ये दो अलग-अलग शब्द है और इनका मतलब भी अलग है। मैं हिंदू हूं मगर हिंदुत्ववादी नहीं हूं। महात्मा गांधी हिंदू और गोडसे हिंदुत्ववादी। चाहे कुछ भी हो जाए हिंदू सत्य को ढूंढता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+