मोतीलाल वोरा के निधन पर राहुल गांधी बोले- वे एक सच्चे कांग्रेसी और अद्भुत इंसान थे

नई दिल्ली। Motilal Vora Passes Away:कांग्रेस(congress) के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा(Motilal Vora) का 93 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। खराब सेहत की वजह से मोतीलाल वोरा का दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। मोतीलाल वोरा के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi), प्रियंका गांधी(Priyanka gandhi), अशोक गहलोत, कपिल सिब्बल, डीके शिवकुमार समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, "वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और अद्भुत इंसान थे। हम उन्हें बहुत मिस करेंगे। उनके परिवार और दोस्तों को मेरा प्यार और संवेदनाएं।

Recommended Video

    Motilal Vora Passes Away: Motilal Vora के निधन, जानिए उनका Political Journey | वनइंडिया हिंदी
    rahul gandhi says motilal Vora ji was a true congressman and a wonderful human being

    वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, मोतीलाल वोरा जी के निधन से कांग्रेस पार्टी के हर एक नेता, हर एक कार्यकर्ता को व्यक्तिगत तौर पर दुःख महसूस हो रहा है। वोरा जी कांग्रेस की विचारधारा के प्रति निष्ठा, समर्पण और धैर्य के प्रतीक थे। 92 साल की उम्र में भी हर मीटिंग में उनकी मौजूदगी रही, हर निर्णय पर उन्होंने अपने विचार खुलकर प्रकट किए। आज दुःख भरे दिल से उन्हें अलविदा कहते हुए यह महसूस हो रहा है कि परिवार के एक बड़े बुजुर्ग सदस्य चले गए हैं। हम सब उन्हें बहुत याद करेंगे।

    rahul gandhi says motilal Vora ji was a true congressman and a wonderful human being

    वहीं रक्षामंत्रा राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री मोतीलाल वोरा का निधन काफ़ी दुःखद है। वे लम्बे समय तक सार्वजनिक जीवन में रहे और अनेक पदों पर उन्होंने काम किया। जब वे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल थे तब मुझे भी उन्हें क़रीब से जानने और समझने का मौक़ा मिला। कैबिनेट मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लिखा कि, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोहरा जी के निधन का समाचार प्राप्त हुआ। वे अपने पार्टी के निष्ठावान नेता थे और इस उम्र में भी सक्रिय थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें। ॐ शांति

    वहीं कांग्रेस पार्टी ने अपने नेता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, परिवार के वरिष्ठ सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा जी के निधन पर सादर श्रद्धांजलि। केंद्रीय मंत्री से लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री तक जनहित ही वोरा जी के जीवन का उद्देश्य रहा। कांग्रेस के प्रति उनके लगाव, जुनून, उत्साह, समर्पण को सदैव याद किया जाएगा। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर लिखा कि, मोतीलाल वोरा जी का आकस्मिक निधन कांग्रेस परिवार और भारतीय राजनीति के लिये अपूरणीय क्षति हैं। राजनीतिक जीवन में उनका कुशल नेतृत्व और सरल व्यक्तित्व प्रेरणादायक था, ईश्वर परिवार को इस दुख को सहन करने को शक्ति प्रदान करे। ॐ शान्ति!

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+