अडानी मामले पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले-मोदी जी नहीं चाहते इस पर संसद में बहस हो
Rahul Gandhi on adani issue, राहुल गांधी ने कहा कि, सरकार डरी हुई है कि कहीं संसद में अडानी के बारे में चर्चा न हो जाए, इसलिए सरकार इस मुद्दे पर चर्चा नहीं चाहती है।

Rahul Gandhi on adani issue, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अडानी मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, सरकार पूरी कोशिश करेगी कि संसद में अडानी मुद्दे पर कोई चर्चा न हो। सरकार को संसद में इस पर चर्चा की अनुमति देनी चाहिए। मोदी जी नहीं चाहते हैं कि, इस मामले पर संसद के अंदर चर्चा हो। सरकार डरी हुई है।
सिविल सोसायटी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए राहुल गांधी ने कहा कि, पिछले दो साल से ये मुद्दा लगातार उठा रहा हूं जिससे जनता को सच्चाई का पता चले। सरकार के बारे में काफी समय से बोल रहा हूं कि ये 'हम दो, हमारे दो' की सरकार है। सरकार को इस पर चर्चा करानी चाहिए। आप लोग कारण जानते ही हैं कि इस पर चर्चा क्यों नहीं हो पा रही। राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। सरकार क्यों इस चर्चा से बच रही है ?
राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मोदीजी पूरी कोशिश करेंगे कि अडानी जी पर चर्चा न हो। राहुल गांधी ने कहा कि लाखों-करोड़ों के भ्रष्टाचार हो रहे हैं और किस तरह देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को एक आदमी ने हाइजैक कर लिया। उन्होंने कहा कि हम अडानी के मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं। अडानी के पीछे कौन सी शक्ति है, इसका पता लगे।
इससे पहले आज लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने अडानी मामले में चर्चा की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। दोनों सदनों के स्पीकर्स ने सांसदों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। इसके बाद जब दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू हुई तो फिर हंगामा हुआ। इसके बाद कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज विपक्षी नेताओं के साथ बैठक की। इसमें कांग्रेस, डीएमके, एनसीपी, बीआरएस, जेडी(यू), एसपी, सीपीएम, सीपीआई, कैराल कांग्रेस, जेएमएम, आरएलडी, आरएसपी, आप, आईयूएमएल, आरजेडी और शिव सेना मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीटिंग में टीएमसी मौजूद नहीं रही।












Click it and Unblock the Notifications