राहुल गांधी ने विदेश मंत्री को बताया झूठा, कहा-पीएम को बचाने के लिए कर रहे सैनिकों का अपमान

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने आज पीएम मोदी की अगुवाई में होने वाली सर्वदलीय बैठक से पहले एक बार फिर केंद्र की मोद सरकार पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, वे झूठ बोलकर पीएम मोदी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी द्वारा किया गया यह ट्वीट विदेश मंत्री के उस दावे का काउंटर है। जिसमें उन्होंने कहा था कि, एलएसी पर सेना के जवान झड़प के समय निहत्थे नहीं थे।

Recommended Video

    China मसले पर Rahul Gandhi ने Modi Government को घेरा, Video Tweet कर दिया सबूत | वनइंडिया हिंदी
    rahul gandhi says It’s sad to see senior GOI ministers reduced to lying in order to protect PM

    राहुल गांधी ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि हमारे सैनिकों को शहीद होने के लिए निहत्थे क्यों भेजा गया? राहुल गांधी द्वारा सवाल किए जाने के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, हम तथ्य को स्पष्ट कर दें। सीमा ड्यूटी पर सभी सैनिक हमेशा अपने पास हथियार रखते हैं, खासकर जब वे चौकी से बाहर निकलते हैं।

    अब राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाता हुए ट्वीट किया कि, यह देखकर दुख हुआ कि भारत सरकार के सीनियर मिनिस्टर प्रधानमंत्री को बचाने के लिए लगातार झूठ बोल रहे है। राहुल ने ट्वीट में आगे लिखा कि, अपने झूठ से हमारे शहीदों का अपमान मत करो। राहुल गांधी ने इस ट्वीट में बीजेपी को निशाने पर लेते हुए 'भाजपा ने हमारे जवानों को धोखा दिया' हैशटैग का इस्तेमाल किया है।

    rahul gandhi says It’s sad to see senior GOI ministers reduced to lying in order to protect PM

    वहीं राहुल गांधी ने इस ट्वीट में भारत-चीन झड़प में घायल हुए जवान के पिता का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह बेटे द्वारा बताई गई जानकारी साझा कर रहा है। घायल सैनिक के पिता कुलवंत ने कहा कि, कल 11-12 बजे अचानक से मेरे पास फोन आया। मैंने पूछा कैसे हो.... बोला ठीक हूं.... कहां है... मैं तो हॉस्पिटल में भर्ती हूं, बोला-लेह के आसपास हूं कहीं.. ठीक हूं, इलाज चल रहा है। वहीं हम 300-400 लोग थे। वो 2000-2500 लोग थे, ज्यादा घेरे में आ गया मैं। वे लोग अचानक आए पता ही नहीं चला। उनके पास रॉड थे.... डंडे और पत्थर चलाए उन लोगों ने।
    हमारे पास कुछ नहीं था हम खाली थे। उन्होंने खूब हाथापाई की, झगड़ा किया.. बचके आए क्या करते.. भगवान ने बचा लिया। 10-12 टांके सिर पर लगे है, हाथ-पांव में चोट आई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+