2014 से अब तक चार 'राफेल मंत्री', डील की जानकारी पीएम के सिवा किसी को नहीं: राहुल गांधी

नई दिल्ली। फ्रांस के साथ लड़ाकू विमान राफेल विमान के सौदे में गड़बड़ी की बात कहते हुए एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद चार रक्षामंत्री बदले जा चुके हैं लेकिन राफेल डील के बारे में किसी को कुछ नहीं पता। इस डील के विषय में सिर्फ पीएम मोदी जानते हैं।

किसी को नहीं पता कि फ्रांस में क्या हुआ

किसी को नहीं पता कि फ्रांस में क्या हुआ

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, '2014 से अब तक भारत ने चार रक्षामंत्री देखे। अब हमें पता चला कि ऐसा क्यों हुआ, इसने प्रधानमंत्री को मौका दिया कि वह फ्रांस के साथ निजी तौर पर राफेल की खरीद को लेकर समझौता कर सकें। भारत के चार 'राफेल मंत्री' रहे हैं, लेकिन इनमें से किसी को नहीं पता कि फ्रांस में क्या हुआ? ये सिर्फ पीएम मोदी ही जानते हैं। लेकिन वो बोलेंगे नहीं।' एनडीए की सरकार आने के बाद निर्मला सीतारमण और मनोहर पर्रिकर के अलावा दो दफा अरुण जेटली भी रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल चुके हैं।

पीएम ने बदला राफेल का सौदा

पीएम ने बदला राफेल का सौदा

राहुल गांधी लगातार ये कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने फ्रांस दौरे के समय राफेल विमान सौदे को बदल दिया, विमान तय कीमत से ज्यादा में खरीदे गए और इसमें गड़बड़ की गई है। राहुल का कहना है कि ऐसा कुछ पूंजीपतियों को निशाना बनाने के लिए किया गया। संसद में भी राहुल गांधी ने इसको लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि फ्रांस के साथ राफेल के सौदे में क्या तय हुआ ये देश के सामने लाया जाए।

सरकार कह रही, सौदा पूरी तरह पारदर्शी

सरकार कह रही, सौदा पूरी तरह पारदर्शी

वहीं सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि सौदे में पारदर्शिता रखी गई है और दोनों देशों के बीच कुछ समझौतों की वजह से डील की जानकारी सार्वजिक नहीं की जा सकती है। इस डील को लेकर सरकार और विपक्ष लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+