नागपुर रैली में राहुल गांधी का बड़ा हमला, कहा- 'भाजपा में गुलामी चलती है'

आज कांग्रेस पार्टी का 136वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर पार्टी ने नागपुर में 'हैं तैयार हम' रैल्ली का आयोजन किया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस दौरान केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा में गुलामी चलती है। उन्होंने कहा देश में इस वक्त दो विचारधारा की लड़ाई चल रही है। ये कवाल सियासी और सत्ता की लड़ाई नहीं बल्कि दो विचारधारों की लड़ाई है। इस दौरान उन्होंने एक घटना का भी जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी में राजाओं की तरह ऊपर से आदेश आता है, जिसका पालन करना होता है।

Rahul Gandhi

राहुल ने कहा, "कुछ दिन पहले एक बीजेपी का सांसद मुझे लोकसभा में मिला, बहुत सारे बीजेपी के सासंद पहले कांग्रेस में हुआ करते थे, ये भी कांग्रेस पार्टी में था...छुप के मिला मुझसे... मुझे दूर से देखा... छुप के डर से... कहता है- राहुल जी आपसे बात करनी है... मैंने कहा- भाई क्या बात करनी है, तुम तो बीजेपी में हो, फिर उसे चेहरे पर टेंशन दिखाई दे रही थी।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने पूछा- सब कुछ ठीक है क्या? मैंने सोचा शायद घर में कोई बीमार हो, कोई दुर्घटना हो गई हो, मैंने पूछा सब कुछ ठीक है तो कहता है- नहीं; राहुल जी, बीजेपी में रहकर सहा नहीं जाता... मैं हूं बीजेपी में मगर दिल मेरा कांग्रेस में है... मैंने कहा- भाई, दिल तेरा कांग्रेस में है, शरीर बीजेपी में... मतलब दिल शरीर को कांग्रेस में लाने से डर रहा है, यही हो सकता है।"

यह भी देखें: जब कांग्रेस ने इंदिरा गांधी को ही कर दिया था पार्टी से बाहर..., जानें स्थापना से लेकर पार्टी का अब तक का सफर

राहुल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मैंने कहा- मन क्यों नहीं लगता वहां, आप सांसद हो, आप मुझे हिंट दे रहे हो, मन क्यों नहीं लगता...कहता है राहुल जी, बीजेपी में गुलामी चलती है, जो ऊपर कहा जाता है...वो बिना सोचे समझे करना पड़ता है... हमारी कोई सुनता नहीं है, ऊपर से ऑर्डर आता है... जैसे पहले राजा ऑर्डर देते थे, ऊपर से ऑर्डर आता है और उसका पालन करना पड़ता है चाहे अच्छा लगे या न लगे चॉइस नहीं होती... उनकी विचारधारा राजाओं की विचारधारा है, किसी की सुननी नहीं, ऑर्डर ऊपर से आएगा, आपको ऑर्डर का पालन करना पड़ेगा.. कांग्रेस पार्टी में आवाज नीचे से आती है...हमारा छोटा से छोटा कार्यकर्ता हमारे किसी भी नेता को टोक सकता है..."

यह भी देखें: कांग्रेस नागपुर रैली से क्यों कर रही है लोकसभा चुनाव का शंखनाद, ये 5 वजहें तो नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+