राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज- ये PM की 'संभली हुई स्थिति' है तो 'बिगड़ी स्थिति' किसे कहेंगे?

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष ने एक ट्वीट करके देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को रेखांकित किया है। पीएम मोदी ने कहा कि, पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा है, अगर ये प्रधानमंत्री की 'संभली हुई स्थिति' है तो 'बिगड़ी स्थिति' किसे कहेंगे?

Rahul Gandhi says Coronavirus curve frightening, not flattening

Recommended Video

    GDP को लेकर Rahul Gandhi ने कसा PM Modi पर तंज, कहा- मोदी है तो मुमकिन है | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना के बढ़ते मामलों से जुड़े ग्राफ को साझा करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि, कोरोना का ग्राफ कम नहीं हो रहा है, भयावह होता जा रहा है। अगर ये PM की 'संभली हुई स्थिति' है तो 'बिगड़ी स्थिति' किसे कहेंगे? इस ट्वीट के साथ उन्होंने वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में तारीख के साथ-साथ कोरोना केसों की बढ़ती संख्या को ग्राफ के जरिए दिखाया गया है। ग्राफ में भारत के साथ-साथ अमेरिका और ब्राजील का भी कोरोना ग्राफ दिखाया गया है।

    इस कोरोना ग्राफ के जरिए राहुल गांधी पीएम मोदी के उस बयान पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि सही समय पर सही फैसले लेने की वजह से कोरोना के मामले में भारत की स्थिति अन्य देशों के मुकाबले संभली हुई है। कोरोना के मामलों में विश्‍व में भारत इस समय अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे स्‍थान पर हैं।अमेरिका में इस समय कोरोना संक्रमण के 5197000 केस हैं जबकि ब्राजील 3164785 केसों के साथ दूसरे स्‍थान पर हैं।

    गौरतलब है कि भारत में कोरोना के मामले हर रोज तेज गति से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23,96,637 हो गई है। पिछले 24 घंटों में (बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 66,999 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में सामने आने वालों मामलों की यह अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+