राहुल का आरोप, केंद्र ने केरल में उतनी मदद नहीं की, जितनी करनी चाहिए थी
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित केरल को पर्याप्त सहायता प्रदान ना करने का केंद्र पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की अगुआई वाली एनडीए सरकार के दृष्टिकोण दुखद: है। राहुल गांधी ने आज कहा कि कहीं से भी बिना शर्त मिलने वाली वित्तीय मदद को स्वीकार किया जाना चाहिए क्योंकि इससे केरल के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा, मेरी निजी राय है कि किसी भी बिना शर्त दी जाने वाली राशि को दुख व पीड़ा को कम करने के लिए स्वीकार किया जाना चाहिए।

कोच्चि में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, केंद्र सरकार का समर्थन केरल के बाढ़ प्रभावित लोगों का अधिकार है .. लेकिन मुझे दुख है कि केंद्र ने राज्य को ज्यादा सहायता नहीं दी है। जब विदेशी सहायता पर केंद्र सरकार के स्टैंड के बार में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "अगर कोई केरल के लोगों के दर्द को कम करने के लिए बिना शर्त पैसे दे रहा है, तो मैं इसे ले लेता। उन्होंने कहा कि, यह मेरी निजी राय है।
राहुल गांधी ने कहा, मैंने कल कई राहत शिवरों का दौरा किया, लोग चिंतित हैं... मैंने केरल के मुख्यमंत्री से भी बात की है। यह अहम बात है कि इस वक्त सरकार लोगों को आश्वासन दे कि उनके घरों को सरकार फिर बनाने में मदद करेगी। जिस मुआवज़े का वादा किया गया है, वह जल्द दिया जाना चाहिए।
केंद्र की मदद पर राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार से केरल को और मदद की जानी चाहिए थी। यह केरल के लोगों का कर्ज है। यह उनका हक है। मैं दुखी हूं कि केंद्र सरकार ने उतनी मदद नहीं की, जितनी करनी चाहिए थी।












Click it and Unblock the Notifications