भारत के पीएम एक मजाक हैं- राहुल गांधी

नई दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एकबार फिर रोजगार के मोर्चे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बहुत बड़ा मोर्चा खोला है। त्रिपुरा में अगरतला के पास एक रैली में उन्होंने इस बहाने प्रधानमंत्री मोदी को मजाक बता दिया है।

Rahul Gandhi said that PM Modis policies destroyed 1 crore jobs in 2018

राहुल गांधी ने कहा है कि पीएम मोदी की नीतियों के चलते 2018 में 1 करोड़ रोजगार खत्म हो गए। उन्होंने कहा कि, "मुझे लगता था कि भारत में हर रोज 450 रोजगार पैदा हो रहे हैं। लेकिन, मोदी की नीतियों के चलते 2018 में 1 करोड़ रोजगार नष्ट हो गए। इसके चलते 2018 में भारत में रोजाना 2700 रोजगार चले गए। भारत के प्रधानमंत्री एक मजाक हैं।"

दरअसल, वे इंडियन एक्सप्रेस की एक न्यूज रिपोर्ट का हवाला दे रहे थे, जिसके मुताबिक 2011-12 में रोजगार में लगे 30.4 करोड़ पुरुषों के मुकाबले 2017-18 में उनकी संख्या घटकर 28.6 करोड़ हो गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों को भरोसा दिया कि उनकी सरकार आने पर "न्यूनतम वेतन निर्धारित की जाएगी और भारत सरकार देश के हर गरीब के खाते में पैसे डालेगी। "

इस दौरान राहुल गांधी ने सिटिजनशिप बिल को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को भी निशाने पर लिया और कहा कि, "सुप्रीम कोर्ट के जजों को प्रेस के सामने आना पड़ा और उन्होंने कहा कि उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है। उन्हें जज लोया की हत्या की जांच की इजाजत नहीं दी गई। अमित शाह जो सिटिजनशिप बिल चाहते हैं, उनके खिलाफ हत्या का आरोप है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+