राहुल गांधी बोले- पीएम नौकरियां बनाने में नहीं, नौकरियों पर 'News' बनाने में एक्सपर्ट हैं
नई दिल्ली, 14 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले डेढ़ साल में 10 लाख नौकरियां देने का मगलवार को ऐलान किया है। डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरियां देने के लिए मोदी सरकार ने कमर कस ली है। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी के इस घोषणा पर तंज कसा है।
Recommended Video

राहुल गांधी ने कहा प्रधानमंत्री जी नौकरियां बनाने में नहीं, नौकरियों पर 'News' बनाने में एक्सपर्ट हैं। उन्होंने कहा ये जुमलों नहीं महाजुमलों की सरकार है। जैसे 8 साल पहले युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियों का झांसा दिया था, वैसे ही अब 10 लाख सरकारी नौकरियों की बारी है।
वहीं राहुल गांधी के इस बयान के बाद केंन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा मैंने सोचा था कि राहुल गांधी भारत सरकार में 10 लाख पदों को भरने के निर्णय का स्वागत करेंगे। लेकिन इस फैसले का स्वागत करने के बजाय, वह अन्य मुद्दों से निपटने में बहुत व्यस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications