SC ने कोविड मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का दिया आदेश,राहुल गांधी बोले-सरकार को ग़लती सुधारने का मौका दिया
SC ने कोविड मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने के आदेश पर बोले राहुल गांधी,मोदी सरकार को ग़लती सुधारने का मौक़ा दिया है
नई दिल्ली, 30 जून। देश की सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को आदेश दिया है कि कोरोना से जिनकी मौत हुई है उनके परिजनों को सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुआवजें की धनराशि सरकार तय करे। इसके साथ ही इसके लिए छह हफ्ते में गाइडलाइन बनाने का निर्देश दिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश पर अपनी प्रतिक्रिया ट्वीटर पर व्यक्त की है।
Recommended Video
Covid Compensation: SC के आदेश के बाद Rahul Gandhi ने Modi सरकार पर यूं कसा तंज | वनइंडिया हिंदी

राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के उक्त आदेश की एक न्यूज हेडलाइन शेयर करते हुए लिखा SC ने मोदी सरकार को ग़लती सुधारने का मौक़ा दिया है। कम से कम अब सरकार को मुआवज़े की सही राशि तय करके पीड़ितों को राहत देनी चाहिए। ये सही दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम है।












Click it and Unblock the Notifications