राहुल गांधी बोले- कोरोना वायरस से नहीं, आने वाली इस 'सुनामी' के लिए तैयार रहे देश

नई दिल्ली। विश्वभर में फैला जानलेवा कोरोना वायरस अब न केवल मानवजाति के लिए खतरा बन गया है बल्कि यह महामारी अब देश की अर्थव्यस्था को भी बड़ा नुकसान पहुचा रहा है। कोरोना वायरस के चलते बाजार, दुकाने और विश्व व्यापार ठप पड़ा है, भारत भी इस महामारी से अछूता नहीं रहा है। विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को चेताते हुए कहा कि देश को न केवल कोरोना वायरस के लिए बल्कि आर्थिक तबाही के लिए भी खुद को तैयार रखने की जरूरत है। राहुल गांधी ने इसकी तुलना साल 2004 में आए विनाशकारी सुनामी से की है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi बोले- Modi Government ने नहीं की तैयारी,देश में आने वाली है tsunami |वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi said not the coronavirus the country is ready for this tsunami

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने एक बयान में कहा, भारत में कोरोना वायरस से अब तक 126 मामले सामने आए हैं और 3 लोगों की मौत Covid-19 से हो चुकी है। यह बीमारी पूरे देश में फैल चुकी है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था तबाह होने जा रही है। आपको इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि देश कि किस दर्दनाक चीज को झेलने वाला है और वह आ भी रहा है। यह एक सुनामी आने जैसा होगा।

    पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने साल 2004 में आए त्रासदी का जिक्र किया। राहुल गांधी ने कहा, जब 2004 में हिंद महासागर में विनाशकारी सुनामी आई थी तो उसने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित पूरे समुदायों को तबाह कर के रख दिया था। उन्होंने कहा, 'पानी आने वाला है और मैं सरकार को आगाह कर रहा हूं... वे बेवकूफ बना रहे हैं, उन्हें स्पष्ट नहीं है कि उन्हें क्या करना है। भारत को कोरोना वायरस के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली आर्थिक तबाही के लिए भी तैयार रहना चाहिए।'

    यह भी पढ़ें: कोरोना के कहर के चलते दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी बंद, नहीं हो रहीं बुकिंग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+