नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात पर बोले राहुल गांधी, बैठक फिलहाल तय नहीं

नई दिल्ली, जून 29। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच मुलाकातों का दौर जारी है। चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी के बीच सब ठीक ठाक नहीं चल रहा है। पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली पहुंचे है। कांग्रेस नेता द्वारा दावा किया गया कि वो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात करेंगे, लेकिन इस मुलाकात में नया ट्विस्ट आ गया है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने कहा, Navjot Singh Sidhu के साथ कोई मीटिंग नहीं | वनइंडिया हिंदी
     Rahul Gandhi said No meeting with Navjot Singh Sidhu, as he left from his residence for 10 Janpath, partys president Sonia Gandhis residence, this evening.

    नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मुलाकात पर राहुल गांधी ने कहा कि अभी उनसे मुलाकात तय नहीं है। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिलने के लिए पंजाब से दिल्ली पहुंचें हैं, लेकिन अब कांग्रेस आलाकमान की ओर से आए इस बयान के बाद इस बैठक पर सस्पेंस बरकरार है।

    नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी नेताओं ने कहा था कि उनकी मुलाकात राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से होगी, लेकिन फिलहाल ये साफ है कि उन्हें मुलाकात का वक्त नहीं मिला है। आपको बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच मनमुटाव बढ़ता जा रहा है। कई मु्द्दों पर दोनों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं। इसी सिलसिले में सिद्धू से राहुल से मिलने का वक्त मांगा था , लेकिन राहुल गांधी के बयान के बाद साफ हो गया कि उनकी मुलाकात फिलहाल तय नहीं हो सकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+