राहुल गांधी बोले- कांग्रेस तेलंगाना में करवाएगी जातीय जनगणना, इस 'एक्स-रे' से पता चल जाएगा कि कितना पैसा लूटा

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने अपने छह गारंटियों की घोषणा पहले ही कर दी है। वहीं अब अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार करने के लिए राज्‍य में पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यहां की जनता से वादा कर दिया कि कांग्रेस तेलंगाना में सत्‍ता में आते ही जाति जनगणना कराएगी।

Rahul Gandhi

गुरुवार को राहुल गांधी ने ये बात भूपालपल्ली जिले में विजयभेरी यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्‍होंने जतीय जनगणना को सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की चुप्पी पर राहुल गांधी ने अपने भाषण में सवाल भी उठाया।

राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस पहले ही छत्तीसगढ़, राजस्थान और कर्नाटक में जाति जनगणना का आदेश दे चुकी है और तेलंगाना में आते ही इसे करवाएगी। जतीय जनगणना को सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की चुप्पी पर राहुल गांधी ने अपने भाषण में सवाल भी उठाया।

राहुल गांधी ने कहा जाति जनगणना एक एक्‍स-रे की तरह होगी जो ये निश्चित करेगी कि देश में पिछड़े वर्गों की आबादी केवल पांच प्रतिशत है या नहीं। अगर हमारी कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में सत्ता में आती है, तो सबसे पहले हम यहां तेलंगाना का एक्स-रे करेंगे। इस 'एक्स-रे' से यह भी पता चल जाएगा कि मुख्यमंत्री के परिवार ने तेलंगाना के लोगों का कितना पैसा लूटा है।

वहीं प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहातेलंगाना के लोगों को वो सपना अधूरा रह गया कि कि वे बेहतर जीवन जी सकेंगे. युवाओं को उम्मीद थी कि उन्हें नौकरी मिलेगी, किसानों को उम्मीद थी कि उनके जीवन में बदलाव आएगा लेकिन बीआरएस की सरकार में ऐसा कुछ नहीं हुआ,यहां की जनता को मायूसी ही मिली।

प्रियंका गांधी ने कहा चाहे वो सोनिया गांधी हो या इंदिरा गांधी हो उन्‍होंने हमेशा लोगों के हितों को सगसे ऊपर रखने के लिए रखने के लिए कहा इसीलिए उन्होंने आपको कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम दिए थे। प्रियंका ने साथ ही कहा जब तक कांग्रेस तेलंगाना में सत्ता में नहीं आती, लोगों के बेहतर जीवन के सपने सच नहीं होंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने दोहराया कि कांग्रेस ने जो छह गारंटियों का वादा किया है, उसे चूनाव कि बाद तेलंगाना में सरकार बनते ही लागू करने का दावा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+