राहुल बोले- 'मुझसे पूछा गया मैं गांधी क्‍यों हूं, नेहरू क्‍यों...लेकिन मैंने जो पूछा उसे मीडिया ने छिपा दिया'

राहुल गांधी ने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्‍होंने मुझसे पूछा क मैं गांधी क्‍यों हूं, नेहरू क्‍यों नहीं, लेकिन मैंने सदन में जो पीएम मोदी से सवाल किया उसे किसी भी टेलीवीजन पर दिखाया नहीं गया।

rahul gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पिछले दिनों कश्‍मीर घूमने गए थे। वहां से लौटने के बाद राहुल बुधवार को शिलांग और मेघालय की यात्रा पर पहुंचे। यहां पर राहुल ने लोगों को संबोंधित करते हुए कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके सरनेम को लेकर जो सवाल किया वो तो मीडिया में दिखाया गया लेकिन मैंने जो जवाब दिया उसे किसी टेलीवीजन पर नहीं दिखाया गया। वायनाड सांसद ने मीडिया पर आरोप लगाया कि मीडिया 2-3 बड़े उद्योगपतियों द्वारा नियंत्रित किया जाता है जिनके संबंध पीएम मोदी से हैं। हम अब मीडिया में भी अपनी बात नहीं रख सकते।

राहुल गांधी ने कहा मैंने पीएम से अडानी के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा। मैंने एक तस्वीर भी दिखाई जिसमें अडानी और पीएम अडानी के विमान में बैठे हैं और पीएम मोदी आराम कर रहे हैं जैसे कि यह उनका अपना घर हो। पीएम मोदी ने इस बारे में एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

गांधी ने कहा उन्होंने मुझसे एक प्रश्न पूछा और कहा कि मेरा नाम गांधी क्यों है, नेहरू क्यों नहीं? मैंने संसद में भाषण दिया और फिर आप देखते हैं कि जब पीएम मोदी अपना भाषण देते हैं तो पूरे टेलीविजन पर होते हैं लेकिन मेरा भाषण कहीं नहीं दिखता। राहुल गांधी ने कहा मेरा भाषण मीडिया में इसलिए नहीं दिखाई देता क्‍योंकि मीडिया को 2-3 बड़े उद्योगपतियों द्वारा नियंत्रित किया जाता है जिनके संबंध पीएम मोदी से हैं। हम अब मीडिया में भी अपनी बात नहीं रख सकते।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने कुछ दिन पहले सदन में राहुल गांधी के सरनेम को लेकर सवाल उठाया था और कहा था कि वो गांधी क्‍यों लिखते हैं, नेहरू क्‍यों नहीं लिखते। जिसका जवाब आठ दिन पहले भी राहुल गांधी ने देते हुए ऐसा ही आरोप लगाया था कि उन्‍होंने जो पीएम मोदी और अडानी की फोटो दिखाकर सवाल किया उसे मीडिया द्वारा दबा दिया जाता है।
तभी राहलु गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा कह कर मेरा अपमान किया है। पीएम के भाषण का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा था

राहुल ने केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम अडानी का नाम अपने मुुंह पर क्‍यों नहीं लाते। दोनों सदनों में पीएम मोदी अपनी बात रखते हैं लेकिन उनकी जुबान पर कभी अडानी का नाम क्‍यों नहीं आता। उन्‍होंने कहा था सरकार इस दलदल में बुरी तरह फंसी हुई है। जांच से केंद्र सरकार बच रही है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+