'देश के किसानों ने मांगी मंडी...PM मोदी ने थमा दी भयानक मंदी', राहुल का सरकार पर तंज

नई दिल्ली: इस साल मोदी सरकार संसद के मानसून सत्र में किसानों के लिए नया कृषि कानून लेकर आई थी, जिससे वो अपनी फसलों को कहीं भी बेच सकते हैं। इस कानून को मोदी सरकार किसानों के लिए फायदेमंद बता रही तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल इसे काला कानून कह रहे हैं। साथ ही बीजेपी शासित राज्यों को छोड़कर ज्यादातर राज्यों में इस बिल के खिलाफ कानून विधानसभा में लाया जा रहा है। अब एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कृषि कानून के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

Recommended Video

    Farmer Laws पर Rahul Gandhi का वार, बोले- किसानों ने मांगी मंडी, PM ने थमा दी मंदी | वनइंडिया हिंदी
    rahul

    अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के किसान पंजाब की तरह राज्य में मंडियां चाहते हैं। मौजूदा वक्त में पंजाब में कांग्रेस की सरकार है, जबकि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की। ऐसे में इस रिपोर्ट को शेयर कर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "देश के किसानों ने मांगी मंडी...PM ने थमा दी भयानक मंदी"।

    आंदोलन में भी हुए थे शामिल
    आपको बता दें कि जब कृषि कानून संसद में पेश हुआ तो राहुल गांधी अपनी मां सोनिया के इलाज के लिए विदेश गए हुए थे। इस दौरान वो लगातार ट्विटर के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे। जब वो लौट कर आए तो कांग्रेस नेताओं के साथ किसानों के लिए सड़क पर उतरे। पंजाब में किसानों के हक के लिए कई रैलियों में उन्होंने खुद हिस्सा लिया था।

    बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां
    बिहार में विधानसभा चुनाव का पहला चरण पूरा हो गया है, जबकि मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान है। इस बार भी कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन है। ऐसे में राहुल गांधी भी बिहार चुनाव में जी जान से जुटे हैं। इस चुनाव में राहुल महंगाई, कृषि कानून, चीन सीमा विवाद, बेरोजगारी और अनियंत्रित कोरोना महामारी के जरिए एनडीए सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+