"ED छापेमारी की योजना बना रही", राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना नेता बोलीं "डरी हुई है मोदी सरकार"

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया है कि सरकार उन पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी की योजना बना रही है। उन्‍होंने कहा ईडी के अंदरूनी लोगों ने उन्‍हें योजनाबद्ध छापेमारी के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्‍होेने कहा 'मैं इसका सामना करने के लिए तैयार हूं।"

वहीं अब शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा जब सरकार डरती है तो वह ईडी और सीबीआई को आगे कर देती है।

Priyanka Chaturvedi

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा "हम लोग लंबे समय से ये उजागर कर रहे हैं कि कैसे मोदी सरकार ईडी, सीबीआई और आईटी के जरिए अपना एजेंडा कैसे चलाती है। ऐसे ही केंद्र सरकार ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा, शिवसेना नेता संजय राउत, आप नेता संजय सिंह और दिल्‍ली के अरविंद केजरीवाल किया। ये चुनिंदा कार्रवाइयां दिखाती हैं कि कैसे इन एजेंसियों ने सरकार के सामने घुटने टेक दिए हैं।"

"2 IN 1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया"

बता दें केंद्रीय बजट चर्चा के दौरान संसद में 'चक्रव्यूह भाषण' के बाद राहुल गांधी ने ये दावा किया गया है। राहुल गांधी ने इस दावे के साथ राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा "जाहिर है, 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। उन्‍होंने कहा ईडी का बाहें फैलाकर मैं इंतजार कर रहा हूं, आइए चाय और बिस्किट मेरी तरफ से।"

राहुल ने एनडीए सरकार पर 'चक्रव्यूह' रचने का आरोप लगाया था

गौरतलब है कि लोकसभा में सदन में अपने भाषण के दौरान गांधी ने एनडीए सरकार पर 'चक्रव्यूह' रचने का आरोप लगाया था। उन्‍होंने आरोप लगाया था कि भाजपा सांसदों, किसानों और मज़दूरों समेत सभी को फंसाया गया है। उन्होंने मध्यम वर्ग को नुकसान पहुंचाने के लिए बजट की आलोचना की।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के इंटर्नशिप स्‍कीम की आलोचना

राहुल गांधी ने बजट में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की इंटर्नशिप की घोषणा की आलोचना की। याद रहे इसके तहत युवाओं को भारत की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का अवसर दिया जाता है। केंद्र सरकार की इस स्‍कीम की तुलना राहुल गांधी ने कुरुक्षेत्र युद्ध के दौरान अभिमन्यु के चक्रव्यूह में फंसने की घटना से की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+