राहुल गांधी ने कोविड-19 को बताया चुनौती के साथ अवसर, नए समाधान तैयार करने पर दिया जोर

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में वायरस से संक्रमिक मरीजों की संख्या 14 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि कोरोना वायरस एक बड़ी चुनौती होने के साथ ही एक अवसर भी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी एक बड़ी चुनौती है लेकिन एक अवसर भी है। इस संकट के दौरान हमें नवीन समाधानों पर काम करने के लिए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और डाटा विशेषज्ञों के अपने विशाल समूह (Pool) को जुटाने की जरूरत है।'

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Covid-19 को बताया अवसर, Scientists की सेवा लेने की पैरवी की | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus, covid-19, congress, rahul gandhi, innovation, congress leader, कोरोना वायरस, कोविड-19, राहुल गांधी, कांग्रेस नेता, कांग्रेस, इनोवेशन

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना संकट के बीच लगातार ट्वीट कर रहे हैं। वह सरकार को अपनी ओर से सुझाव भी दे रहे हैं। राहुल ने एक ट्वीट में कहा, 'हम सरकार से अपील करते हैं कि इस संकट में आपातकाल राशन कार्ड जारी किए जाएं। ये उन सभी के लिए हों जो इस लॉकडाउन में अन्न की कमी से जूझ रहे हैं। लाखों देशवासी बिना राशन कार्ड के PDS का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। अनाज गोदाम में सड़ रहा है जबकि सैकड़ों भूखे पेट इंतजार कर रहे हैं। अमानवीय!'

    वहीं कांग्रेस शासित राज्यों की तारीफ करते हुए भी राहुल गांधी ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस शासित राज्य: राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी कोविड-19 का डटकर सामना कर रहे हैं। नए, विशेष अस्पताल तैयार किए जा रहे हैं, जैसे छत्तीसगढ़ में यह 200 बेड का विशेष-कोरोना अस्पताल जो मात्र 20 दिन में इलाज के लिए तैयार किया गया है। जहां चाह, वहां राह।'

    देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों की बात करें तो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार सुबह बताया कि देश में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 991 नए मामले सामने आए हैं और 43 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के मुताबिक अब भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 14,378 हो गई है। इसमें 11,906 सक्रिय मामले हैं, 1992 लोग ठीक हो चुके हैं/ छुट्टी दे दी गई है और कुल 480 मौतें हुई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+