"कोई भी उत्सव मानव जीवन से", बेंगलुरु स्टेडियम हादसे पर राहुल गांधी हुए दुखी, कर्नाटक सरकार को दी ये सीख
Bengaluru Chinnaswamy Stadium stampede: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आरसीबी की आईपीएल कप जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ के बाद कर्नाटक सरकार सवालों के घेरे में है। 18 साल के बाद आरसीबी के आईपीएल जीतने का जश्न बुधवार को इस भगदड़ के कारण मातम में बदल गया। इस हाइसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 35 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस घटना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दुख जताते हुए एक पोस्ट लिखी हैं।
लाेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई दुखद भगदड़ ने दिल दहला दिया है। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। दुख की इस घड़ी में, हम बेंगलुरु के लोगों के साथ खड़े हैं। सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान करनी चाहिए।

"कोई भी उत्सव मानव जीवन से बढ़ कर नहीं"
राहुल गांधी बोले, "यह त्रासदी एक दर्दनाक याद दिलाती है कोई भी उत्सव मानव जीवन से बढ़ कर नहीं है। सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए हर सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जानी चाहिए और उसे लागू किया जाना चाहिए। जीवन हमेशा पहले आना चाहिए।"

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दुख जताते हुए सरकार को दी हिदायत
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैं इस जीत के जश्न के दौरान हुए बेंगलुरू में हुए हादसे पर बहुत दुखी हूं। इस दुखद घटना में बहुत लोगों की जान चली गई। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। खड़गे ने भी कर्नाटक सरकार को सला दी कि "राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों को ऐसी घटनाओं के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल की तुरंत समीक्षा करनी चाहिए और उन्हें मजबूत करना चाहिए ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा ना हो। उन्होंने अंत में अपनी पोस्ट में लिखा, "कभी भी जान की कीमत पर नहीं आनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications