'अग्निपथ' को लेकर कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर राहुल गांधी की तीखी प्रतिक्रिया, कही ये बात
नई दिल्ली, 19 जून। सेना भर्ती योजना अग्निपथ को लेकर युवाओं के बवाल के बाद अब राजनीति दलों के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय की ओर अग्निवीरों को लेकर दिए गए बयान के बाद राहुल गांधी ने भाजपा पर तीखा हमला किया गया है। उन्होंने कहा है कि सेना में भर्ती होने का जज्बा रखने वाले युवा देश की रक्षा करना चाहते हैं, चौकीदीर नहीं बनना चाहते।

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में कहा था कि बीजेपी ऑफिस में हमें सिक्योरिटी गार्ड रखना होगा तो उसमें भी हम अग्निवीरों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना देश की तीनों सेनाओं के अध्यक्षों का सुझाव है ना कि कोई राजनैतिक निर्णय।
अग्निवीरों को लेकर भाजपा की ओर से आए इस बयान पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा ट्वीट कर कहा 'जिन्होंने आज़ादी के 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया, उनसे जवानों के सम्मान की उम्मीद नहीं की जा सकती।
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा ' युवा सेना में भर्ती होने का जज़्बा, चौकीदार बन कर भाजपा कार्यालयों की रक्षा करने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए रखते हैं। प्रधानमंत्री की चुप्पी इस बेइज्जती पर मोहर है।'












Click it and Unblock the Notifications