राहुल के 'हनीमून' पर रामदेव को राहत, 1000 करोड़ के जुर्माने से बचें

ramdev
नयी दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दलितों पर दिए विवादित बयान को लेकर बाबा रामदेव बुरी तरह फंस गए थे, लेकिन अब जाकर सुप्रीम कोर्ट से उन्हें ब़डी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फिलहाल रामदेव के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी है और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया है।

आपको बता दें कि एक एनजीओ ने राहुल गांधी और दलितों के संबंध में बाबा रामदेव दवारा दिए अपमानजनक बयान देने के बाद उनके खिलाफ 1000 करो़ड रूपये के सिविल मानहानि का मुकदमा ठोक दिया है। एक रैली में रामदेव ने राहुल गांधी पर तर्ज कसते हुए दलितों का भी अपमान किया था। मामला सुप्रीम में पहुंचा, लेकिन अब जाकर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में बाबा रामदेव को रामदेव को आगे से सोच समझकर बयान देने की नसीहत भी दी है। साथ ही कोर्ट ने रामदेव को 10 लाख रूपये जमा करवाने का आदेश भी दिया है।

गौरतलब है कि योगगुरू रामदेव ने बीते दिनों उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर अनुरोध किया था कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दलितों के घर जाने के बारे में "हनीमून" संबंधी उनकी टिप्पणियों को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में दर्ज प्राथमिकियों को एक साथ कर दिया जाए। पुलिस ने भी रामदेव के बयान के वीडियो फुटेज देखने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+