राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- देश के 4 करोड़ लोगों को गरीबी में धकेल दिया गया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से जोरदार हमला बोला है। रविवार को राहुल गांधी ने कहा कि देश के 4 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी में धकेल दिया गया है और केवल 'हमारे दो' के लिए विकास हो रहा है।
नई दिल्ली, 23 जनवरी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से जोरदार हमला बोला है। रविवार को राहुल गांधी ने कहा कि देश के 4 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी में धकेल दिया गया है और केवल 'हमारे दो' के लिए विकास हो रहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सिर्फ हमारे दो के लिए विकास हो रहा है, जबकि हमारे 4,00,00,000 भाइयों और बहनों को गरीबी में धकेला गया है।
Recommended Video

उन्होंने हैशटैग 'बीजेपी फेल इंडिया' का इस्तेमाल करते हुए कहा कि इन चार करोड़ में से हर एक वास्तविक व्यक्ति है। यह केवल एक संख्या नहीं है। इन चार करोड़ में से हर कोई बेहतर का हकदार है। इन चार करोड़ में से हर कोई भारत है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 15: मीका-राखी सावंत KISS कॉट्रोवर्सी पर सलमान ने खींची राखी की टांग, बोले- तुम्हारा फेवरेट आ गया
'ऑक्सफैम' की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने एक ग्राफ भी पोस्ट किया, जिसमें कहा गया है कि दो शीर्ष उद्योगपतियों की संपत्ति 2021 के दौरान अरबों डॉलर बढ़ी है जबकि 2020 से महामारी के दौरान भारत में चार करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications