Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bigg Boss 15: मीका-राखी सावंत KISS कॉट्रोवर्सी पर सलमान ने खींची राखी की टांग, बोले- तुम्हारा फेवरेट आ गया

शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि जैसे ही बिग बॉस के सेट पर मीका सिंह पहुंचते हैं, उन्हें देखते ही राखी सावंत अपना सिर पकड़ लेती हैं। उनका रिएक्शन देखते ही सलमान खान उनकी टांग खींचने लगते हैं।

मुंबई, 23 जनवरी। बिग बॉस 15 के बीकेंड वार एपिसोड में इस बार मिथुन चक्रवर्ती और मीका सिंह दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे। शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि जैसे ही बिग बॉस के सेट पर मीका सिंह पहुंचते हैं, उन्हें देखते ही राखी सावंत अपना सिर पकड़ लेती हैं। उनका रिएक्शन देखते ही सलमान खान उनकी टांग खींचने लगते हैं।

प्रोमो में धमाल मचाते दिखाई दिए मीका सिंह और सलमान खान

प्रोमो में धमाल मचाते दिखाई दिए मीका सिंह और सलमान खान

शो में मिथुन अपने आने वाले रियलिटी शो हुनरबाज का प्रमोशन करने आ रहे हैं, जिसमें वह जज की भूमिका में दिखाई देंगे, उनके साथ साथ करण जौहर और परिणीति चोपड़ा भी बतौर जज इस शो में नजर आएंगी। यह शो आज यानी रविवार रात 9 बजे से कलर्स पर प्रसारित होगा। बिग बॉस के प्रोमो में सलमान मिथुन को कुछ इस अंदाज में दर्शकों से रूबरू कराते हैं- 'ईस्ट और बेस्ट, मिथुन इस द बेस्ट।' और इसके बाद दोनों हंसने लगते हैं।

इसके बाद सलमान और मिथुन दोनों एक खेल खेलते हैं। इसके तुरंत बाद बिग बॉस के सेट पर मीका सिंह की एंट्री होती है। मीका सिंह सेट पर आते ही अपनी आवाज में धांसू परफॉर्मेंस देते हैं। इसके बाद मीका और सलमान दोनों ढोल भी बजाते हैं। भाईजान इसके बाद सलमान खान के साथ एक भांगड़ा भी करते हैं और कहते हैं कि चक दे फटे।

मीका के सेट पर आते ही सलमान ने खींची राखी की टांग

मीका के सेट पर आते ही सलमान ने खींची राखी की टांग

अब आपको बताते हैं इस प्रोमो की सबसे खास बात। प्रोमो में जो देखने वाली चीज है वह है मीका सिंह के बिग बॉस के सेट पर आते ही राखी सावंत का रिएक्शन। मीका को देखते ही राखी अपना सिर पकड़ लेती है और कहती हैं- ओह माय गॉड। राखी के इस रिएक्शन के बाद सलमान खान उनकी टांग खींचनी शुरू कर देते हैं। सलमान राखी से कहते हैं- राखी तुम्हारा फेवरेट आ गया है। आज तुम्हारा जन्मदिन तो नहीं है। इस पर मीका कहते हैं- भाई वो मेरा जन्मदिन था। फिर सलमान कहते हैं कि राखी बर्थडे किस तो बनता है। फिर राखी सावंत कहती हैं कि इनका अगला जन्मदिन कब है मैं जाना चाहती हूं।

आखिर किस बात पर खींची सलमान ने राखी की टांग

आखिर किस बात पर खींची सलमान ने राखी की टांग

दरअसल इस टांग खिंचाई के पीछे साल 2006 की मीका की बर्थडे पार्टी है। उनकी पार्टी में कई बड़े सितारे शरीक हुए थे। उसी पार्टी में राखी सावंत भी पहुंची थीं। पार्टी में मीका ने सरेआम राखी सावंत को KISS कर दिया था, जिस पर जमकर बवाल हुआ था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+