करनाल में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज, राहुल गांधी बोले- आज हिंदुस्तान का सिर शर्म से झुक गया

करनाल, अगस्त 28। हरियाणा के करनाल जिले में किसानों पर पुलिस की लाठीचार्ज के बाद राज्य के कई जिलों में उग्र प्रदर्शन शुरू हो गया है। किसानों ने जगह-जगह रास्तों को बंद करना शुरू कर दिया है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है, "फिर खून बहाया है किसान का, शर्म से सिर झुकाया हिंदुस्तान का"

karnal

केजरीवाल का ट्वीट

Recommended Video

    Police Lathicharge Farmer: Congress बोली- Khattar सरकार ने याद दिला दी General Dyer | वनइंडिया हिंदी

    राहुल गांधी के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर पुलिस की इस कार्रवाई को गलत ठहराया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है, "शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर इस तरह लाठीचार्ज करना सरासर गलत है।"

    पंचकूला-शिमला हाईवे बंद

    इस बीच करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्च के बाद हरियाणा में कई जगहों पर रास्ते बंद किए जाने की खबरें आ रही हैं। पंचकूला में चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर किसानों ने कब्जा कर लिया है और पंचकूला-शिमला हाईवे को जाम कर दिया है। इसके अलावा खबर ये मिल रही है कि रोहतक-पानीपत हाईवे को भी किसानों ने ब्लॉक कर दिया है।

    वरुण गांधी ने भी कार्रवाई को ठहराया गलत

    करनाल में पुलिस की कार्रवाई पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने करनाल के डीएम का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि मुझे उम्मीद है कि यह वीडियो एडिटेड होगा और डीएम ने ऐसा नहीं कहा होगा...वरना यह स्वीकार्य नहीं है कि लोकतांत्रिक देश में हमारे नागरिकों के साथ ऐसा बर्ताव किया जाए।

    करनाल में क्यों किसानों पर दिखी पुलिस की बर्बरता

    आपको बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत बीजेपी के कई बड़े नेता शनिवार को करनाल पहुंचे, जहां उन्हें एक मीटिंग में शामिल होना था। सीएम समेत कई बीजेपी नेताओं का किसान संगठनों ने यहां विरोध किया। किसानों ने करनाल टोल प्लाजा पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ को काले झंडे दिखाकर विरोध किया। किसानों के इसी प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+