Rahul Gandhi महिलाओं संग पहुंचे सब्जीमंडी, लहसुन के बढ़े दाम सुनकर पकड़ लिया माथा, देखें VIDEO
Rahul Gandhi: कांग्रेस सासंद और लोकसभा में विपक्षी के नेता राहुल गांधी आम जनता से जुड़ने और उनके मुद्दें उठाने के लिए आए दिन नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। अब दिल्ली की कड़कड़ाती ठंड में राहुल गांधी सब्जीमंडी में सब्जियां खरीदने पहुंच गए। सब्जी खरीदने पहुंचे राहुल गांधी सब्जियों की आसमान छूती कीमतों को सुनकर हैरान रह गए।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राहुल गांधी ने सब्जी मंडी वाला वीडियों खुद ही शेयर किया है। जिसमें वो महिलाओं संग दिल्ली की गिरीनगर सब्जीमंडी में दुकानदारों से सब्जियों का मोल-भाव करते नजर आ रहे हैं।

सब्जी मंडी में लहुसन का दाम 400 रुपये किलो सुनकर जहां राहुल गांधी सब्जी वाले को चेहरा गौर से निहारते नजर आ रहे हैं वहीं उनके साथ खड़ी महिला बोली इससे अच्छा है कि सोना खरीद लें। वहीं गोभी, मटर, प्याज, आलू जैसी सीजनल सब्ज्जी की बढ़ी हुई कीमत पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चितिंत नजर आए।
राहुल गांधी ने लहसुन के दाम कम करवाए
सब्जीमंडी में राहुल गांधी ने महिलाओं के साथ लहसुन के दाम कम कराते हुए भी नजर आए। एक दुकानदार ने लहसुन के दाम दस रुपये कम कर दिए तो राहुल गांधी खुश होकर बोले चलो दस रुपये तो इसने कम कर दिए। वहीं एक महिला ने कहा टमाटर सबसे सस्ता है, इस पर कांग्रेस नेता ने कहा हां 60 रुपये किलो है।
मंडी में सब्जीवाले ने भी अपनी मजबूरी
शायद अब राहुल गांधी द्वारा ये मुद्दा उठाए जाने के बाद सरकार जागेगी और दाम कम करेगी। वहीं एक महिला ने बताया कि राहुल गांधी उनके घर भी आए और उन्होंने चाय भी पी।
“लहसुन कभी ₹40 था, आज ₹400!”
बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी की रसोई का बजट - कुंभकरण की नींद सो रही सरकार! pic.twitter.com/U9RX7HEc8A
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 24, 2024
राहुल गांधी ने वीडियो शेयक कर सरकार पर कसा तंज
राहुल गांधी ने ये वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा- 40 रुपये किलो था आज 400 रुपये किलो हो गया है। बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी की रसोई का बजट- कुंभकरण की नींद सो रही सरकार!












Click it and Unblock the Notifications