राहुल गांधी-राजीव गांधी : समंदर से प्यार का अनोखा इत्तेफाक

राहुल गांधी-राजीव गांधी : समंदर से प्यार का अनोखा इत्तेफाक

कोल्लम। समदंर को देख कर राहुल गांधी को इतना जोश आया कि वे टीशर्ट और पतलून पहने ही पानी में कूद गये। राजीव गांधी को भी समंदर की लहरों से बहुत लगाव था। जब वे प्रधानमंत्री थे तब वे अपने दोस्तों के साथ समंदर के बीच एक निर्जन द्वीप पर पिकनिक मनाने चले गये थे। राजीव गांधी तो एक डॉल्फिन को बचाने के लिए समुद्र में कूद गये थे। पिता और पुत्र का समुद्र के प्रति यह लगाव अद्भुत है। कभी-कभी राजनेताओं की गैरराजनीतिक गतिविधियां भी चर्चा का विषय बन जाती हैं।

पतलून पहने ही राहुल ने लगायी समंदर में छलांग

पतलून पहने ही राहुल ने लगायी समंदर में छलांग

राहुल गांधी का दक्षिण भारत अभियान उनके नये-नये शौक को लेकर सुर्खियों में रहा। तमिलनाडु में उन्होंने गांव के लोगों के साथ वनभोज में प्याज का रायता बना कर लोगों को चौंका दिया था। अब उन्होंने केरल यात्रा के दौरान समुद्र में छलांग लगा तैराकी का हुनर दिखाया है। अभी राहुल गांधी केरल की यात्रा पर हैं। बुधवार को वे मछुआरों के जीवन को नजदीक से समझने के लिए उनके साथ मछली मारने गये। कोल्लम के थांगसेरी समुद्र तट से भोर में जब मछुआरों की नाव खुली तो उसमें राहुल गांधी टी शर्ट और पतलून पहने बैठे थे। कुछ दूर समंदर में जाने के बाद मछुआरों ने पानी में जाल डाला। फिर मछुआरे पानी में छलांग लगा कर उतरने लगे ताकि देख सकें कि जाल से ठीक पड़ा है या नहीं। यह देख कर राहुल गांधी को भी जोश आ गया। उन्होंने उसी कपड़े में नाव से पानी से छलांग लगा दी जो पहने हुए थे। राहुल गांधी फिटनेस को लेकर जागरुक नेता हैं। वे जिम में कसरत करते हैं। अच्छे तैराक भी हैं। राहुल गांधी पानी में तैरते रहे और मछुआरों से बात भी करते रहे। ऐसे दिग्गज नेता का इस तरह पानी में तैरना, सुरक्षा के लिहाज सो ठीक नहीं था। लेकिन इन बातों से बेपरवाह राहुल करीब 10 मिनट तक तैरते रहे।

एक निर्जन द्वीप पर राजीव गांधी की पिकनिक

एक निर्जन द्वीप पर राजीव गांधी की पिकनिक

1987 की बात है। राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री थे। उस समय अमिताभ बच्चन उनके सबसे करीबी दोस्त हुआ करते थे। नये साल के जश्न के लिए एक बड़ी और खास पिकनिक पार्टी की योजना बनी। इसमें राजीव गांधी का परिवार, अमिताभ बच्चन का परिवार, सोनिया गांधी की मां और उनकी बहन-बहनोई, बच्चे शामिल थे। पिकनिक स्पॉट के लिए चुना गया था समुद्र के बीच एक निर्जन द्वीप बंगारम को। केरल के प्रसिद्ध बंदरगाह कोचीन (कोच्चि) से करीब साढ़े चार सौ किलोमीटर पश्चिम में अवस्थित है लक्षद्वीप। बंगारम द्वीप, लक्षद्वीप से नजदीक है। यह एक निर्जन द्वीप है। लेकिन यहां के अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य को देख कर बड़े-बड़े लोग पिकनिक मनाने आते हैं। तब राजीव गांधी कुर्ता-पाजाम पहने ही समुदर में प्रवेश कर गये थे। उन्होंने एक डॉल्फिन को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी थी। राजीव गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने तो समंदर के नीले पानी का आनंद उठाया था। लेकिन सोनिया गांधी और जया बच्चन ने नारियल के पेडों के नीचे बैठ कर बातचीत में समय गुजारा था। करीब एक सप्ताह तक ये पिकनिक पार्टी चली थी। बाद में यह पिकनिक पार्टी विवादों में आ गयी थी। आरोप यह लगा था कि बंगारम द्वीप जाने के लिए और सुरक्षा के लिए सेना के हेलीकॉप्टर और युद्धपोत का इस्तेमाल किया गया है।

गोवा में राहुल की छुट्टियां

गोवा में राहुल की छुट्टियां

राहुल गांधी 30 दिसम्बर 2017 को नये साल की छुट्टियां मनाने गोवा गये थे। तब उनकी मां सोनिया गांधी पहले से ही यहां नया साल सेलिब्रेट कर रही थीं। गोवा के समुद्र तट पर उन्होंने बिल्कुल व्यक्तिगत रूप से छुट्टियों का आनंद उठाया था। इस दौरान कांग्रेस के किसी नेता को भी मिलने की इजाजत नहीं थी। उस समय सोनिया गांधी पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेवारी से मुक्त हो कर सुकून के दो पल गुजारने गोवा पहुंची थीं। तब सोनिया गांधी की एक तस्वीर भी सार्वजनिक हुई थी जिसमें वे साइकिल चलातीं हुई नजर आ रही थीं। ये तस्वीर फिल्म अभिनेता रीतेश देशमुख ने ट्वीट की थी। साइकिल चलाती हुई सोनिया गांधी बेहद खुश नजर आ रही थीं। तब गोवा में राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ आम लोगों की तरह सीफूड खाने के लिए एक रेस्त्रां में गये थे। तब उनके साथ कोई स्पेशल सिक्यूरिटी भी नहीं थी। नेता भी आम लोगों की तरह फुर्सत के दो पल गुजारना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+