हम भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकते, क्योंकि ये भ्रष्टाचार की चैम्पियन है: राहुल गांधी

राहुल ने कहा कि हमने जब भी देश के विकास के लिए कुछ योजनाएं लागू करने का प्रयास किया भाजपा के लोगों ने इसमें अड़ंगा लगाया। वह नहीं चाहते हैं कि देश का विकास हो। हमने भाजपा की तुलना में तीन गुना ज्यादा सड़कें बनाई, लोगों को बिजली दी लेकिन भाजपा ने भ्रष्टाचार किया।
गौर हो कि राजस्थान में 1 दिसंबर को मतदान होना है, जिसके लिए दोनों ही राष्ट्रीय दल प्रचार के अंतिम चरणों में ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में जाना चाहते हैं। इन दिनों राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता रैलियां कर रहे हैं। दो राज्यों छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मतदान हो चुके हैं और अब राजस्थान और मिजोरम में मतदान होना बाकी है। चुनाव परिणामों की घोषणा 8 दिसंबर को की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications