राहुल गांधी ने उठाया किसानों की इस मुसीबत का मुद्दा, बोले- लॉकडाउन में ढील एकमात्र रास्ता
नई दिल्ली। देशव्यापी लॉकडाउन का असर अब किसानों की फसलों पर भी पड़ने लगा है। खतों में खड़ी फसलें काटने के लिए किसान बेताब हैं लेकिन लॉकडाउन के चलते उन्हें घर से बाहर निकने की अनुमति नहीं हैं। ऐसे में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार के सामने किसानों की इस समस्या को उठाया है। उन्होंने ट्वीट कर केंद्र सरकार से किसानों को लॉकडाउन थोड़ी छूट देने की बात कही है ताकि वह अपने फसलों को काट सकें।

Recommended Video
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद से लॉकडाउन के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी केंद्र सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच खेतों में खड़ी फसल न काट पाने से किसानों के सामने जीविका चलाने का खतरा आ गया है। उस समस्या को मोदी सरकार से सामने उठाते हुए राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'राबी की फसल खेतों में तैयार खड़ी है लेकिन Covid19 लॉक्डाउन में कटाई का काम मुश्किल है। सैकड़ों किसानों की जीविका खतरे में है।देश के अन्नदाता किसान आज इस संकट में दोहरी मुसीबत में हैं। कटाई के लिए सुरक्षित तरीके से लॉकडाउन में ढील देना एकमात्र रास्ता है।'

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ इंडिया टुडे की एक खबर को भी शेयर किया है जिसमें किसानों की समस्याओं की बात लिखी गई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार द्वारा कोरोना वायरस को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन से खेतिहर मजदूरों, ठेके पर आने वाले प्रवासी मजदूरों और हार्वेस्टर, थ्रेशर, ट्रैक्टर, ट्रकों और दूसरे उपकरणों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। इसी बीच लॉकडाउन के बढ़ने के किसानों में इस बात का भी डर बैठ गया है कि अगर देशबंदी 14 अप्रैल के बाद भी जारी रहा तो ज्यादातर राज्यों में फसलें बर्बाद हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें: यूपी के 15 जिलों में कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट सील, जानिए किस जिले में कितने हॉटस्पॉट












Click it and Unblock the Notifications